बागेश्वर धाम में कहां बन रहा कैंसर अस्पताल? 6 महीने में इतना हो गया निर्माण

बागेश्वर धाम में कहां बन रहा कैंसर अस्पताल? 6 महीने में इतना हो गया निर्माण


Last Updated:

Bageshwar Dham News: छतरपुर के बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का निर्माण होने जा रहा है, जिसकी नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी जा चुकी है. हालांकि, शुरुआत में कैंसर अस्पताल के लिए जमीन चिन्हित नहीं थी, लेकिन अब जमीन चिन्हित कर ली गई है. काम भी शुरू कर दिया गया है. 

Bageshwar Dham Cancer Hospital. छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का निर्माण होने जा रहा है. इसकी नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी जा चुकी है. हालांकि, शुरुआत में कैंसर अस्पताल के लिए जमीन चिन्हित नहीं थी, लेकिन अब जमीन भी चिन्हित कर ली गई है. यहां काम भी शुरू कर दिया गया है. कितने एकड़ में बन रहा? कहां तक निर्माण कार्य पहुंचा? अस्पताल में कितनी सुविधाएं मिलेंगी? देखिए रिपोर्ट..

बागेश्वर धाम से डेढ़ किलोमीटर दूर और कोंडा गांव से नजदीक बुंदेलखंड की धरती पर सबसे बड़ा बड़ा कैंसर अस्पताल बनाया जा रहा है.  ईशानगर से आए तुलसी आदिवासी ने बताया कि वह 6 महीने से यहां काम कर रहे हैं. यहां चुनाई, पलस्तर और दीवार बनने का काम चल रहा है. 2 गेट बनाए जा रहे हैं. ये बाउंड्री वॉल बहुत मजबूत बनाई ज रही है. 3 एकड़ के खेत को पहले समतल किया गया है, ताकि काम तेजी से हो सके.

ये मिलेगी सुविधाएं 
मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के नाम से तैयार हो रहा कैंसर अस्पताल में 100 बेड बनाए जाएंगे. PET स्कैन MRI स्कैन, CT स्कैन की सुविधा होगी. जटिल सर्जरी की सुविधा. नवीन रेडिएशन तकनीक. वर्ल्ड-क्लास मेडिकल फैसिलिटी मिलेगी. एलोपैथी के साथ आध्यात्मिक उपचार भी होगा. यहां असहाय लोगों को निःशुल्क इलाज मिलेगा.

धीरेंद्र शास्त्री की जमकर तारीफ 
बिहार से आए श्रद्धालु बताते हैं कि देश में ऐसे हजार संत हो जाएं तो पूरे देश का भला हो जाएगा. हम गरीबों की कौन सुनता था, लेकिन बागेश्वर सरकार ने सुनी. अब तो महाराज जी हमारे लिए कैंसर अस्पताल भी बना रहे हैं. अमीर तो बड़े अस्पतालों में जाकर इलाज करा लेते थे, लेकिन हम जैसे गरीब नहीं जा पाते थे. अगर गरीब परिवार के किसी सदस्य को कैंसर हो जाता था तो वह दर-दर भटकर मर जाता था, लेकिन अब गुरुजी कैंसर अस्पताल बना रहे हैं. ये तो उनकी दया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link