इश्क छोटे भाई का, सजा बड़े को मिली, मचा ऐसा तूफान टुकडे़-टुकड़े हुआ घर; दहशत में परिवार

इश्क छोटे भाई का, सजा बड़े को मिली, मचा ऐसा तूफान टुकडे़-टुकड़े हुआ घर; दहशत में परिवार


Last Updated:

ग्वालियर के घेघोली के गांव में जब छोटे भाई ने लव मैरिज की, तो गुस्से में लड़की के घरवालों ने बड़े भाई का घर तुड़वा दिया. डर के मारे लड़के के बड़े भाई और उसका परिवार पांच महीने तक गायब रहे. इन पांच महीनों में लड़की के पिता ने इन्हें खोजने की खूब कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका. अब लड़के के पक्ष वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

Zoom

सांकेतिक तस्वीर AI

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां छोटे भाई के प्रेम की सजा बड़े भाई को मिली है. नाराज लड़की के पिता ने बड़े भाई का घर तुड़वा दिया. इसके बाद डर के मारे परिवार के लोग भाग गए और पांच महीने तक सामने आने से डरते रहे. अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.

छोटे भाई ने किया प्रेम विवाह
ग्वालियर के घेघोली के गांव के रहने वाले बनिया सिंह गुर्जर के भाई राम लखन सिंह गुर्जर ने अपने ही समाज की किरण गुर्जर से प्रेम विवाह कर लिया. दोनों ने आपसी सहमति से ही शादी की. लेकिन इस विवाह से लड़की के पिता गिर्राज सिंह बिल्कुल खुश नहीं थे. वह पहले भी दोनों को दूर रहने की धमकी दे चुके थे. बाद में जब उनकी बात नहीं मानी गई, तो उन्होंने बदला लेने की ठानी.

लड़की के पिता ने तोड़ा घर
लड़की के पिता गिर्राज सिंह अपने कई साथियों को लेकर बनिया सिंह गुर्जर के घर पहुंच गए. वह अपने साथ जेसीबी भी ले गए थे. इसके बाद उन्होंने बनिया सिंह के घर को बिल्कुल ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा घर में रखा सामान भी पूरी तरह से तोड़ दिया गया. यह पूरी घटना सितंबर 2025 की है. इस घटना के बाद बनिया सिंह गुर्जर और उनका परिवार डर के मारे यहां-वहां घूमता रहा. फिर किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह गांव वापस लौटे. इसके बाद उन्होंने पुलिस ने शिकायत में दर्ज करवाई.

पुलिस कर रही जांच
पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस को बताया गया है कि वह डर के मारे सामने नहीं आ पा रहे थे. अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है. घाटीगांव पुलिस की तरफ से बताया गया है कि फरियादी पक्ष डरा हुआ है और अब सामने आया है.



Source link