Madhya Pradesh (MP) By-Election Latest News Update: BJP Preparing Manifesto (Sankalp Patra) For 28 Vidhan Sabha Seat | भाजपा ला रही है हर विधानसभा सीट के लिए संकल्प पत्र; प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- छह महीने में दी गई सौगातों से बनेगा संकल्प पत्र

Madhya Pradesh (MP) By-Election Latest News Update: BJP Preparing Manifesto (Sankalp Patra) For 28 Vidhan Sabha Seat | भाजपा ला रही है हर विधानसभा सीट के लिए संकल्प पत्र; प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- छह महीने में दी गई सौगातों से बनेगा संकल्प पत्र


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Madhya Pradesh (MP) By Election Latest News Update: BJP Preparing Manifesto (Sankalp Patra) For 28 Vidhan Sabha Seat

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों के लिए संकल्प पत्र लाने जा रही है।

  • कांग्रेस के वचन पत्र के मुकाबले संकल्प पत्र, मतदाताओं को लुभाने की दोनों पार्टियों की कोशिश
  • मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं और मतदान 3 नवंबर को कराया जाएगा, 10 को नतीजे

कांग्रेस अपने मिनी वचन पत्र के जरिए मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव में उतर गई है। वहीं अब भाजपा भी अपना संकल्प पत्र तैयार कर रही है। भाजपा उन सभी सीटों की जरूरतों के हिसाब से डाटा तैयार कर संकल्प पत्र बना रही है, जहां उप चुनाव हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हम भी संकल्प पत्र लेकर आएंगे। विधानसभा के जो काम हैं उनको संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। हमने हर एक काम को पूरा किया है। 6 महीने में प्रदेश में कई बड़ी सौगात दी गई हैं। वह भी संकल्प पत्र में शामिल किए जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पहले जो वचन पत्र लाई थी, उसकी एक भी बात उसने पूरी नहीं की थी। ऐसे में अब उन्हें कोई और पत्र लाने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उसी का परिणाम है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग प्रदेश को बचाने के लिए कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। इन लोगों को विश्वास है कि भाजपा जो कहती है वो करती है।

‘कमलनाथ और दिग्विजय टार्च लेकर प्रत्याशी ढूंढ रहे हैं’
वीडी शर्मा ने कहा कांग्रेस के विधानसभा सीटें जीतने के सर्वे पर कहा राहुल गांधी की एजेंसी ने सर्वे कराया है, अब उनका सर्वे कैसा होगा सबको पता है। कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह टॉर्च लेकर प्रत्याशी ढूंढ रहे हैं। इसलिए इधर-उधर डोरे डालते हैं। हमारी पार्टी में किसी तरीके का विरोध नहीं है. प्रत्याशी तय होने पर कार्यकर्ता अपने काम में लग जाते हैं।

उपचुनाव में सभी सीटें जीतने का दावा
वीडी शर्मा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब, माताओं, बहनों, नौजवानों सहित हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए कदम उठाए हैं. मध्यप्रदेश में 15 वर्ष में भाजपा की सरकार ने जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने बीते 6 महीनों में उन्हें और आगे बढ़ाया है। शर्मा ने दावा किया कि हमारे कार्यकर्ता प्रचंड बहुमत के साथ उपचुनाव में सभी 28 विधानसभा सीटें जीतने के लिए संकल्पित हैं।



Source link