दमोह के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार दोपहर लकड़ी तस्कर ने एक वनपाल पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वनपाल बृजेश सेन गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नाजुक हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। घटना सर्रा रेंज की बोरिया बीट की है। 38 वर्षीय वनपाल बृजेश सेन जब जंगल में गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने गांव के भूरा ठाकुर को सागौन की लकड़ी ले जाते हुए देखा। जब वनपाल ने उसे रोककर लकड़ी जब्त करने की कोशिश की, तो दोनों के बीच बहस हो गई। इसी बीच आरोपी भूरा ने पीछे से वनपाल पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और वहां से भाग निकला। हालत बिगड़ने पर जबलपुर रेफर घायल वनपाल को तुरंत निजी वाहन से तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें अलर्ट हो गई हैं। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भूरा ठाकुर की तलाश तेज कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान हुए इस हमले को लेकर ॉकार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link