वार्ड-13 : मुख्य सड़क पर खुला नाला बना खतरा, समाधान नहीं – Raisen News

वार्ड-13 : मुख्य सड़क पर खुला नाला बना खतरा, समाधान नहीं – Raisen News




सुल्तानपुर | नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 में मुख्य सड़क पर बना नाला लंबे समय से खुला पड़ा है, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। निर्माण कार्य के बाद नाले को ढंकने की व्यवस्था नहीं की गई। इसके कारण यह राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खुला आमंत्रण बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह नाला मुख्य सड़क से होकर गुजरता है। दिन-रात यहां लोगों का आवागमन रहता है। खुले नाले के कारण खासकर बच्चों और बुजुर्गों के गिरने का खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। पानी भरने से नाला दिखाई नहीं देता। दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। वार्डवासियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से नगर परिषद को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन आज दिनांक तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। -मुन्नालाल पंथी, वार्ड क्रमांक 13, सुल्तानपुर



Source link