मारपीट का बदला लेने हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार: भंडारे में आए मौसी के बेटे को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा था, 4 आरोपी फरार – Sagar News

मारपीट का बदला लेने हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:  भंडारे में आए मौसी के बेटे को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा था, 4 आरोपी फरार – Sagar News




सागर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम समनापुर शाहजू में मारपीट का बदला लेने लाठी-डंडों से पीटकर की गई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य चार आरोपी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों में मृतक की मौसी का बेटा और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता फरियादी लखन यादव ने शिकायत करते हुए बताया कि करीब 15 दिन पहले भागचंद यादव निवासी समनापुर शाहजू हमारे यहां ग्राम ढेहचुआ रिश्तेदारी में आया था। जहां पर बेटे अभी यादव और भागचंद के बीच विवाद हुआ था। बीचबचाव कर मामला शांत कराया था। इसी बीच मंगलवार को बेटा अभी यादव रिश्तेदार अमित यादव, हुकूम यादव और अंकुर यादव के साथ बाइक से समनापुर शाहजू में आयोजित भंडारे कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी गांव के बाहर पुराने विवाद को लेकर अभी के मौसी के लड़कों ने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में अभी यादव और अमित यादव गंभीर घायल हुए। अंकुर और हुकूम को भी चोटे आईं। विवाद की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा गया। देवरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अभी और अमित को जिला अस्पताल रैफर किया गया। सागर ले जाते समय अभी की मौत हो गई। अमित का बीएमसी में उपचार चल रहा है। मामले में 7 नामजद आरोपी, तीन गिरफ्तार शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समनापुर शाहजू निवासी टंटू यादव, भागचंद यादव, उमेश यादव, मदन यादव, अखिलेश उर्फ अकलू यादव, सुखलाल यादव और सुबेद यादव के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में टंटू यादव, अखिलेश यादव और भागचंद यादव शामिल है। फरार आरोपी उमेश, मदन, सुखलाल और सुबेद की तलाश की जा रही है। टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपियों की तलाश कर रहे
एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर समनापुर शाहजू में आयोजित भंडारे के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद में मारपीट हुई। मारपीट में आई चोटों के कारण एक युवक की मौत हुई है। शिकायत पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link