Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

नर्मदापुरम में बुजुर्ग ने गलत योनो एप डाउनलोड किया: 6 बार में खाते से गायब हुए 4.47 लाख रुपए; पुलिस बोली- एपीके फाइल से बचे – narmadapuram (hoshangabad) News

Madhya Pradesh Samachar26/02/2026
नर्मदापुरम में बुजुर्ग ने गलत योनो एप डाउनलोड किया:  6 बार में खाते से गायब हुए 4.47 लाख रुपए; पुलिस बोली- एपीके फाइल से बचे – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम में 67 साल के बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनसे यह धोखाधड़ी प्ले स्टोर से गलत योनो (एपीके फाइल) डाउनलोड करने की वजह से हुई। ठग ने उनके खाते से 4 लाख 47 हजार 268 रुपए निकाल लिए। 18 से 20 फरवरी के बीच आरोपित ने 6 बार में खाते से यह रकम निकाली। खास बात यह कि 18-19 फरवरी को एक-एक भुगतान हुआ। जिसका उन्हें एक मैसेज तक नहीं आया। जबकि 20 फरवरी को चार बार खाते से भुगतान हुआ। जिनके मैसेज उन्हें आएं। जिससे वो घबरा गए। उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो साइबर ठगी की जानकारी मिली।। जिसकी शिकायत उन्होंने साइबर सेल और कोतवाली थाने में की। पुलिस ने मामले में पांच दिन बाद साइबर ठगी की एफआईआर की। योनो एप की जगह एपीके फाइल डाउनलोड हुई पीड़ित बुजुर्ग के मोबाइल में योनो एप नहीं था। कुछ दिन पहले बैंक कर्मचारियों ने पीड़ित को योनो एप डाउनलोड करने की सलाह दी। पीड़ित ने प्लेस्टोर से एप डाउनलोड किया। एप डाउनलोड करने के बाद जब एप को इंस्टाल किया तो प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। बाद में किसी व्यक्ति का बैंक कर्मी बनकर फोन आया और उसने कहा कि हम एक लिंक भेज रहे हैं उससे प्रक्रिया पूरी होगी और एप शुरू हो जाएगा। पीड़ित ने उसके कहे अनुसार वैसा किया। एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। सही प्लेटफॉर्म से ही डाउनलोड करें, एपीके फाइल से बचे साइबर सेल प्रभारी संदीप यदुवंशी ने बताया साइबर ठग आरटीओ चालान, बिजली बिल की लिंक भेजकर, कॉल, व्हाट्सएप कॉल या गलत एप्स समेत अनेक माध्यमों से लोगों से साइबर ठगी करने का प्रयास करते है। साइबर ठग की ओर से भेजी लिंक, फाइल एपीके होती है। पहले को किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। यदि गलती से ऐसा हो भी जाता है तो सबसे पहले अपने मोबाइल को एरोप्लेन मोड पर डाल दें। नेटवर्क के अभाव में आपका मोबाइल हैक होने से बच सकता है। इसके बाद मैनेज एप सेटिंग में जाकर तुरंत उस एप को डिलीट कर दें। अगर हैक होने की जानकारी लग जाएं तो बैंक पहुंचकर अपने खाते को सीज करवाएं जिससे कोई लेनदेन खाते से न हो पाए।



Source link

Tagged Bank Account, cyber fraud, Elderly, Financial Fraud, Madhya Pradesh News, Narmadapuram, Online Scam, YONO app

Post navigation

⟵ बल्लेबाजों का आएगा तूफान या गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, चेन्नई की पिच किसके लिए ‘वरदान’
चावल की भूसी से कोलन कैंसर का इलाज! BHU-Colorado रिसर्च में खुलासा ⟶

Related Posts

14 की उम्र में घर छोड़ा, 12 साल बाद मिली:  98% लाने वाली बेटी मिली तो फूट-फूटकर रो पड़े पिता; 3 लड़कियों की वापसी की भावुक कहानियां – Bhopal News
14 की उम्र में घर छोड़ा, 12 साल बाद मिली: 98% लाने वाली बेटी मिली तो फूट-फूटकर रो पड़े पिता; 3 लड़कियों की वापसी की भावुक कहानियां – Bhopal News

तीन बेटियां… तीन कहानियां… और तीनों में एक बात कॉमन, घर की देहरी छोड़ते वक्त किसी ने नहीं सोचा था…

सेवादल का संगठन सर्जन अभियान:  नीमच में कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्यक्रम, पदाधिकारियों को टिकट की मांग – Neemuch News
सेवादल का संगठन सर्जन अभियान: नीमच में कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्यक्रम, पदाधिकारियों को टिकट की मांग – Neemuch News

नीमच में जिला कांग्रेस सेवादल ने गांधी भवन में संगठन सर्जन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की…

Ujjain Tanu Parihar murder case Updated : accused Subhash arrested | होटल में तनु की हत्या कर गुजरात भागने की फिराक में था आरोपी, देर रात पकड़ाया; शादी नहीं करना बनी हत्या की वजह
Ujjain Tanu Parihar murder case Updated : accused Subhash arrested | होटल में तनु की हत्या कर गुजरात भागने की फिराक में था आरोपी, देर रात पकड़ाया; शादी नहीं करना बनी हत्या की वजह

उज्जैन20 मिनट पहले कॉपी लिंक तनु गुरुवार सुबह एक-दो घंटे में आने का कहकर घर से निकली थी, दो-ढाई घंटे…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories