Last Updated:
मध्य प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए लगातार एयरलाइन्स द्वारा उड़ानों का संचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में विंध्य क्षेत्र को अन्य शहरो से जोड़ने के लिए एयरलाइन्स ने रीवा से रायपुर की सीधी उड़ान शुरू करने का फैसला किया है. फ्लाइट का संचालन 15 मार्च से शुरू हो सकता है. जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.
रीवा. विंध्य क्षेत्र को हवाई नक्शे पर एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है. रीवा अब देश के एक और बड़े शहर रायपुर से सीधे जुड़ने वाला है. 15 मार्च से रीवा एयरपोर्ट से रायपुर के लिए नियमित विमान सेवा शुरू होगी. इससे पहले रीवा से नई दिल्ली और इंदौर के लिए 72 सीटर फ्लाइट सेवा शुरू हो चुकी है.
नई सेवा को विंध्य क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. रीवा-रायपुर सीधी उड़ान शुरू होने से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है. खासतौर पर विंध्य और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों के लोगों को अब लंबी और थकाऊ सड़क यात्रा से राहत मिलेगी.
आधिकारिक साइट पर जल्दी जारी होगी डिटेल
रीवा एयरपोर्ट के डायरेक्टर श्री योगेन्द्र रजक ने बताया कि अभी अधिकारिक तौर पर फ्लाइट के संचालन को लेकर फ़िलहाल शिड्यूल जारी नहीं किया गया है. लेकिन जल्द ही आधिकारिक साइट पर डिटेल जारी की जाएगी. इस सुविधा के शुरू होने से न सिर्फ लोगों का समय बचेगा बल्कि क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी. उन्होंने ने बताया कि भविष्य में रीवा की कनेक्टिविटी लगभग सभी राज्यों से करने के प्रयास किये जा रहे हैं, अधिकारिक तौर पर बातचीत चल रही है. छत्तीसगढ़ की राजधानी के लिए सफलतापूर्वक विमान सेवा जारी रही तो उसके बाद मुंबई के लिए रीवा से सीधी विमान सेवा शुरु की जा सकती है.
लोग बेहद खुश
सुविधा के शुरू होने को लेकर लोगों का मानना है कि विंध्य क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है. उनके अनुसार रीवा से रायपुर विमान सेवा शुरू होना औद्योगिक, व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देगा. सरकार का लक्ष्य विंध्य को प्रदेश का मजबूत ग्रोथ सेंटर बनाना है और बेहतर कनेक्टिविटी उसी दिशा में अहम कदम है.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें