सेवढ़ा में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी रवि बघेल गिरफ्तार: पुरानी रंजिश में आरोपी ने पत्थर से कुचककर वारदात को दिया अंजाम – datia News

सेवढ़ा में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी रवि बघेल गिरफ्तार:  पुरानी रंजिश में आरोपी ने पत्थर से कुचककर वारदात को दिया अंजाम – datia News




सेवढ़ा के व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र में अंगद सरकार मंदिर के पास हुई युवक की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल मुख्य आरोपी रवि बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। घटना 17 फरवरी की है। मंदिर परिसर के पास अखलेश यादव पर हमला किया गया और पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। घटना का तरीका और स्थान यह संकेत दे रहे थे कि हत्या पहले से सोची-समझी साजिश के तहत की गई। घटना स्थल को देखकर पुलिस को हुआ था शक पुलिस ने लगातार दबिश दी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी रखी। 25 फरवरी को मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रवि बघेल को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपी ने अखलेश यादव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या में और कौन-कौन शामिल था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।



Source link