टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाएंगे संजू सैमसन? सहवाग ने कहा- अभिषेक को ब्रेक दो

टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाएंगे संजू सैमसन? सहवाग ने कहा- अभिषेक को ब्रेक दो


होमखेलक्रिकेट

टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाएंगे सैमसन? सहवाग ने कहा- अभिषेक को ब्रेक दो

Last Updated:

Virender sehwag on Sanju Samson: वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा को ब्रेक देकर संजू सैमसन को मौका दिया जाना चाहिए. टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जिम्बाब्वे से भिड़ंत करो या मरो वाली स्थिति है. इस मैच में भारत को हार मिली तो उसका टूर्नामेंट से सफर खत्म हो जाएगा.

Zoom

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए आज करो या मरो मैच है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद अपने दूसरे सुपर-8 मैच में भारत को हर हाल में जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, तभी टीम टॉप-4 की रेस में बनी रहेगी. हार भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर देगी. चेन्नई के चेपॉक में होने वाले इस मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग -11 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को ओपनिंग के लिए भेजा जा सकता है. कई दिग्गज का भी यही मानना है. अब वीरेंद्र ने भी एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अभिषेक को ब्रेक देने की बात कही.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि अगर वह टीम मैनेजमेंट में होते, तो वह अभिषेक शर्मा को ब्रेक देकर उनकी जगह संजू सैमसन को खिलाते. सहवाग ने क्रिकबज पर कहा, ‘अगर मैं होता, तो अभिषेक शर्मा को आराम देता और उनकी जगह संजू सैमसन को मौका देता. यह एक ऐसा मैच है जहां आप बदलाव कर सकते हैं, क्योंकि अगर भारत यह मैच हार गया तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह बहुत अहम मैच है, इसलिए भारत को मौजूदा फॉर्म के आधार पर अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन चुननी चाहिए.’

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन.

अभिषेक का नहीं चल रहा बल्ला
अभिषेक का यह टी20 वर्ल्ड कप काफी निराशाजनक रहा है. वह खराब फॉर्म से जूझते रहे. वह अब तक चार मैचों में सिर्फ 15 रन ही बना पाए हैं. उनका औसत 3.75 रहा है. ग्रुप स्टेज में वह लगातार तीन बार 0 पर आउट हुए. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 गेंदों पर 15 रन बनाए. भारत की टी20 वर्ल्ड कप में टॉप ऑर्डर की समस्या बनी हुई है और अभिषेक को इसे सुधारने के लिए रन बनाने की जरूरत है. अब तक टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा है और उन्हें उम्मीद है कि वह फॉर्म में वापसी करेंगे. हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में कप्तान और हेड कोच अभिषेक को लेकर क्या फैसला लेते हैं.

भारत के लिए सेमीफाइनल की राह कठिन
भारत को अंकों के साथ-साथ अपने नेट रनरेट का भी ध्यान रखना होगा, जो साउथ अफ्रीका से बड़ी हार के बाद -3.8 हो गया है. अगर वेस्टइंडीज सुपर 8 में साउथ अफ्रीका को हरा देता है, तो सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी के लिए सेमीफाइनल का रास्ता बेहद कठिन हो जाएगा. इसलिए टीम को अपने मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज की हार की दुआ करनी होगी.

अभिषेक शर्मा

अभिषेक को लेकर क्या बोले बैटिंग कोच?
बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अभिषेक की तबीयत थोड़ी खराब थी और उसके बाद लय नहीं बन पाई. लेकिन पिछले मैच में वह अच्छे दिखे. किसी एक खिलाड़ी के बारे में ज्यादा सोचने में मैं भरोसा नहीं रखता.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारा काम है कि हम उन्हें अच्छे मानसिक स्थिति में रखें. जब वह फिर से गेंद को अच्छी तरह मारना शुरू करेंगे, तो आपको वही पुराने अभिषेक नजर आएंगे. टी20 में कोई यह गारंटी नहीं दे सकता कि वह अगले मैच में जरूर अच्छा करेंगे.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link