अनिल कुंबले ने टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत का दिया ‘गुरु मन्त्र’

अनिल कुंबले ने टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत का दिया ‘गुरु मन्त्र’


होमखेलक्रिकेट

अनिल कुंबले ने टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत का दिया ‘गुरु मन्त्र’

Last Updated:

Anil Kumble advice to team india: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच से पहले अनिल कुंबले ने भारत को सलाह दी है कि आपको बेहतरीन प्रदर्शन ही जीत दिला सकता है. कुंबले का कहना है कि भारतीय टीम अगर अपने नैचुरल गेम खेलना चाहिए. टॉप-4 में जगह बनाने के लिहाज से टीम इंडिया के लिए चेन्नई में होने वाला यह मुकाबला करो या मरो जैसा ही है.

Zoom

कुंबले की टीम इंडिया को सलाह.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला आज (26 फरवरी) शाम 7 बजे से जिम्बाब्वे के खिलाफ एम. ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है. सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में बड़ी जीत हासिल करनी होगी. दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा है कि टीम इंडिया को जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लेना चाहिए और अपनी नैचुरल क्रिकेट खेलनी चाहिए.

कुंबले की टीम इंडिया को सलाह
कुंबले ने जियोहॉटस्टार पर कहा, ‘जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को आसानी से हरा दिया है. उनके शीर्ष चार बल्लेबाज फार्म में हैं. उनके लंबे तेज गेंदबाज, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस, पावरप्ले में शानदार रहे हैं.’

कुंबले की टीम इंडिया को सलाह.

उन्होंने आगे कहा, ‘भारत उन्हें हल्के में नहीं ले सकता. उन्हें अपने गेम में शीर्ष पर रहने की जरूरत है. कोई भी खिलाड़ी जो अच्छा खेलता है, उसे इसका फायदा उठाना चाहिए. आप यह नहीं मान सकते कि अगला बल्लेबाज काम करेगा. आपको एक खिलाड़ी के तौर पर जाकर अच्छा प्रदर्शन करना होता है. आप सही नतीजे की उम्मीद करते हैं. भारत को वह करने पर ध्यान देना चाहिए जो उन्हें करने की जरूरत है.’

भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी पूरे विश्व कप में संघर्ष करती हुई दिखी है. स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज प्रभावी नहीं रहे हैं. इसके बावजूद ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीतकर टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंची थी. सुपर-8 के पहले ही मैच में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हरा दिया. टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार थी.

भारतीय टीम

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
दक्षिण अफ्रीका से मिली हार ने भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल कर दिया है. अब भारतीय टीम को सुपर-8 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे. इसके साथ ही यह उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका भी वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हरा दे. इस स्थिति में भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link