श्योपुर के आदर्श कॉलेज में NSUI छात्राओं का धरना: सुरक्षा, ऑटो रूट और सुविधाओं की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी – Sheopur News

श्योपुर के आदर्श कॉलेज में NSUI छात्राओं का धरना:  सुरक्षा, ऑटो रूट और सुविधाओं की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी – Sheopur News



श्योपुर के आदर्श कॉलेज में NSUI छात्राओं ने धरना प्रदर्शन किया।

श्योपुर के आदर्श कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की छात्राओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। छात्राओं ने करीब एक घंटे तक कॉलेज परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद प्राचार्य को ज

.

छात्राओं का कहना है कि कॉलेज मार्ग पर ऑटो रूट तय नहीं होने से उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार वे समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पातीं। उन्होंने कॉलेज रूट पर पुलिस की नियमित तैनाती कर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी चालू करने की मांग

ज्ञापन में कॉलेज परिसर में सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग भी शामिल है। छात्राओं का आरोप है कि बाहरी लोगों के आने से असुरक्षा का माहौल बनता है। उन्होंने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों को जल्द चालू कराने की भी मांग की, ताकि किसी भी घटना की स्थिति में निगरानी हो सके।

अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों की कमी का भी उठाया मुद्दा

छात्राओं ने पुस्तकालय में अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्राओं को इससे दिक्कत होती है। उन्होंने लाइब्रेरी में जरूरी अंग्रेजी किताबें उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा समय पर कक्षाएं संचालित करने और शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था करने की बात भी कही।

15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन में नम्रता चौहान, आयुषी भदोरिया, अभिषेक पीयूष शिवहरे, मीणा बमोरी, श्याम मीणा, नदीम खान, दीपक बैरवा, ललित मीणा, नितिन मीणा, राजकुमारी अकोदिया, शिवानी धोरे, अंजलि निवारिया, जीतू मेहर, मुस्कान जाटव, काजल बाल्मिक, अनीशा राजपूत और रिया वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल रहीं।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।



Source link