इंदौर में फिल्म ‘यादवजी की लव स्टोरी’ को लेकर विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को यादव समाज के लोग कलेक्टोरेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर फिल्म रिलीज होती है तो वे इसका कड़ा विरोध करेंगे। नारायणी सेना के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि फिल्म की कहानी में यादव समाज की एक विवाहित महिला और एक मुस्लिम युवक के बीच प्रेम प्रसंग दर्शाया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की स्टोरी को लेकर समाज के युवाओं में आक्रोश है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा कि यदि फिल्म रिलीज होती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन में फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की मांग की गई है। प्रशासन की ओर से मामले में विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
Source link