विदिशा में शराब दुकानों की नीलामी तीन चरणों में आज से होगी शुरू – Vidisha News

विदिशा में शराब दुकानों की नीलामी तीन चरणों में आज से होगी शुरू – Vidisha News



विदिशा| नई आबकारी नीति 2026-27 के अंतर्गत विदिशा जिले की शराब दुकानों की नीलामी 27 फरवरी से शुरू होगी। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशन में जिला निष्पादन समिति ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर-कम-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से पूरी नीलामी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएगी। इस वर्ष जिले की 74 कंपोजिट मदिरा दुकानों को 16 समूहों में विभाजित किया गया है, जिनका कुल आरक्षित मूल्य 422.68 करोड़ रुपये तय किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है। जिला आबकारी अधिकारी शरद पाठक के अनुसार नीलामी तीन चरणों में होगी: प्रथम चरण 27 फरवरी से 02 मार्च, द्वितीय 03 से 05 मार्च और तृतीय 06 से 17 मार्च 2026 तक। इच्छुक टेंडरदाता ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कंपोजिट प्रपत्र डाउनलोड कर, दस्तावेज अपलोड कर और वित्तीय प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकेंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कड़ी निगरानी में संपन्न कराई जाए। ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और शासन को अधिक राजस्व प्राप्त होने की संभावना बढ़ेगी। इस कदम से जिले में व्यवस्थित एवं पारदर्शी निष्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।



Source link