Last Updated:
Sampada 2.0: मध्य प्रदेश में संपदा वन और संपदा 2 की सफलता के बाद एक और डिजिटल इनोवेशन किया गया है. इसमें से लोन, लीज डीड, पावर ऑफ अटार्नी, पार्टनरशिप डीड जैसे 75 तरह के डॉक्यूमेंट बिना सब रजिस्ट्रार के दफ्तर गए कही से भी घर बैठे रजिस्टर किए जा सकेंगे. इसका फायदा सीधे तौर पर रजिस्ट्री कराने में मिलेगा.
Sampada 2.0: मध्य प्रदेश में संपदा वन और संपदा 2 की सफलता के बाद एक और डिजिटल इनोवेशन किया गया है. इसमें से लोन, लीज डीड, पावर ऑफ अटार्नी, पार्टनरशिप डीड जैसे 75 तरह के डॉक्यूमेंट बिना सब रजिस्ट्रार के दफ्तर गए कही से भी घर बैठे रजिस्टर किए जा सकेंगे. इसका फायदा सीधे तौर पर फेस लेस रजिस्ट्री कराने मैं मिलेगा. जिसमें ना तो जमीन मालिक को रजिस्ट्री ऑफिस आना पड़ेगा और ना ही खरीदार को ऑफिस आने की आवश्यकता होगी यह फेसलेस घर बैठे रजिस्ट्री कराने की व्यवस्था है. इससे घंटों तक लाइन में लगने का काम खत्म हो जाएगा, वहां काम चलने से प्रदूषण कम होगा, घर बैठे ही कहीं से भी वीडियो रिकॉर्ड करके लिंक पर अपलोड कर दें जिसको संबंधित सक्षम अधिकारी देखेंगे और आपका काम हो जाएगा.
आधार कार्ड और जियो टैगिंग से पहचान
सागर जिले की वरिष्ठ रजिस्ट्रार निधि जैन बताती है कि जैसा कि हम जानते हैं की संपदा 1 से संपदा 2 मे आए हैं. तो इसमें आम जनता की सुविधा बड़ी है. जो लोगों के साथ फ्रॉड होते थे, वह रुक गए हैं अब रजिस्ट्री के लिए जो व्यक्ति की पहचान है वह आधार कार्ड से होती है आईरिस और थंबनेल से होती है प्रॉपर्टी की पहचान जिओ टैगिंग के माध्यम से होती है. यह दो तरीके संपदा 2 में नवाचार के रूप में आए हैं.
घर बैठे कर सकेंगे रजिस्ट्री
इसके अलावा कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री जी के द्वारा जो नए साइबर पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन हुआ है तो साइबर पंजीयन कार्यालय के अंतर्गत जो फेसलेस रजिस्ट्रेशन होते हैं. इसमें दो तरह के डॉक्यूमेंट है, यह दोनों तरह के ही रजिस्ट्रेशन व्यक्ति भोपाल में कर सकता है उसको किसी भी ऑफिस में आने की जरूरत नहीं रहेगी. सागर का व्यक्ति कोई भोपाल में रजिस्ट्री कराना चाहता है. फेसलेस में उसको ना सागर आना पड़ेगा ना भोपाल आना पड़ेगा, उसका घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन हो जाएगा. इसमें लगभग 75 डॉक्यूमेंट फेसलेस रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत आ थे है धीरे-धीरे इसको और बढ़ाया जाएगा.
फैसलेस रजिस्ट्री का ऐसे होगा पंजीयन
पंजीयन करने की आसान प्रक्रिया है हमारे जो सर्विस प्रोवाइड हैं जो इनीशिएशन करते हैं वह इनीशिएशन ऑनलाइन ही करेंगे कुछ फॉर्मेलिटी रहेगी जो आधार कार्ड के थ्रू लिंक हो जाएगी. व्यक्ति जहां बैठा है वहीं से वीडियो रिकॉर्ड करके इंटरेक्ट में वह सीधा सब रजिस्टार फिर बात करेंगे नॉन इंटरेक्ट में वह अपनी वीडियो रिकॉर्डिंग करके दे देंगे और एक लिंक मिलेगी उसको उसको जब खोला जाएगा तो सब रजिस्ट्रार के पास वह वीडियो ओपन हो जाएगा उस आधार पर रजिस्ट्री हो जाएगी. अक्टूबर 2024 से संपदा 2.0 के तहत फेसलेस पंजीयन शुरू हुआ था. अब तक 15 लाख दस्तावेजों के ऑनलाइन पंजीयन से कागज की बचत हुई, जिससे 4 हजार पेड़ कटने से बचे. कुल 28 लाख गवाहों को दफ्तर नहीं आना पड़ा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें