Last Updated:
Auqib Nabi Ranji Trophy: जम्मू कश्मीर के पेसर आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में भी पंजा खोल दिया है. कर्नाटक के खिलाफ हुबली में खेले जा रहे इस मुकाबले में नबी ने चौथे दिन 5 विकेट हॉल पूरा किया. इसी के साथ वह इस रणजी ट्रॉफी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम अब तक 60 विकेट दर्ज हो गए हैं. 92 साल के रणजी ट्रॉफी इतिहास में वह एक सीजन में 60 विकेट तक पहुंचने वाले सिर्फ तीसरे ही तेज गेंदबाज हैं.
आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में खोला पंजा.
नई दिल्ली. टीम इंडिया को जल्द ही एक घातक गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज मिलने वाला है. 29 साल का ये स्टार रेड बॉल क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने की हुंकार भर रहा है. हम यहां जिस बॉलर की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं, बल्कि मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में कमाल की गेंदबाजी से तहलका मचा रहे जम्मू कश्मीर के पेसर आकिब नबी हैं. पूरे सीजन बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले नबी ने फाइनल मुकाबले में भी पंजा खोल तबाही मचाई. कर्नाटक के खिलाफ हुबली के केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में हो रही खिताबी जंग में आकिब नबी ने पहली पारी में 5 विकेट चटकाए. उनके इस पंजे से कर्नाटक पारी 293 पर सिमट गई और जम्मू-कश्मीर ने 291 रन की बड़ी बढ़त लेकर इतिहास रचने की ओर कदम बढ़ा दिए.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें