परिवार पर अनिष्ट बताकर बाबा ने 30 हजार ठगे: पुलिस के पास पहुंचा परिवार, जांच शुरू; बाबा बोला-तुम्हारे बेटे के साथ बहुत बुरा होने वाला है – Gwalior News

परिवार पर अनिष्ट बताकर बाबा ने 30 हजार ठगे:  पुलिस के पास पहुंचा परिवार, जांच शुरू; बाबा बोला-तुम्हारे बेटे के साथ बहुत बुरा होने वाला है – Gwalior News




ग्वालियर में एक बाबा के फेर में आकर एक परिवार ने 30 हजार रुपए गंवा दिए। जब बाबा के कहे अनुसार परिवार की परेशानियां दूर नहीं हुईं तो परिवार हजीरा थाने पहुंच गया और अज्ञात बाबा के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बाबा ने सात दिन पूजा कर परिवार की परेशानियां दूर करने के नाम पर पैसे लिए थे। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। बाबा ने राधा विहार कॉलोनी निवासी विवेक शर्मा के घर दस्तक दी। बाबा ने आटा मांगा जब विवेक ने आटा दिया तो बाबा ने पूरी कटोरी आटा नहीं लिया। वह कहने लगा कि तेरे परिवार में बहुत कष्ट है मैं पूरा आटा नहीं ले सकता। विवेक ने बात टालने की कोशिश की, लेकिन बाबा वहीं रुका रहा। बीतचीत करते हुए बाबा ने विवेक को उसके भाई-बहन के नाम पारिवारिक स्थिति बताना शुरू कर दिया। उसने कहा कि कुछ लोग तुम्हारा बुरा चाहते हैं। तुम्हारी प्रॉपर्टी खा रहे हैं। आखिर विवेक को बाबा पर भरोसा हो गया। भरोसा जमते देख बाबा ने कहा कि अंदर अगरबत्ती जलाओ बैठकर विस्तार से बात करेंगे। घर के अंदर बाबा ने विवेक से बात करना शुरू किया और डराने वाली बातें शुरू कीं। उसने सात दिन की पूजा के नाम पर चार हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से 30 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद भी परिवार के कष्ट दूर नहीं हुए और अब बाबा भी नहीं मिल रहे हैं। आंख बंद कर बोला-दादी कह रही हैं नाती को बचा लो इसके बाद ढोंगी बाबा नेआंख बंद की और कुछ मंत्र पढ़ते हुए पूछा आपको कुछ दिख रहा है। विवेक ने कहा नहीं। इस पर बाबा ने कहा कि तुम्हारी दादी बोल रही हैं, मेरे नाती को बचा लो। यह सुनकर पूरा परिवार घबरा गया। इसके बाद जैसा बाबा ने कहा वैसा ही करते रहे। विवेक ने कहा कि इस दौरान पूरा घर सम्मोहित सा हो गया। इस दौरान बाबा का साथी घर के बाहर बैठकर पहरेदारी करता रहा।
बाबा बोला-बहुत बुरा होने वाला है, केशव कौन है बाबा ने ध्यान लगाया और बोला कि तुम्हे कुछ लोग निपटाना चाह रहे हैं। इस दौरान विवेक, बाबा के पूरे वश में हो गया था। बाबा ने कहा रंगपंचमी तक बहुत ज्यादा अनिष्ट होने वाला है। इस पर विवेक डर गए, वह घर के वृद्धों को लेकर डरे थे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ कुछ होने वाला है। इस पर बाबा ने कहा कि नहीं फिर रुक कर बोला केशव कौन है। इस पर विवेक ने कहा कि मेरा बेटा है। बाबा बोला उसके साथ बहुत बुरा होने वाला है, कोई चाटने को बैठा है। जिससे पूरा परिवार डर व दहशत में आ गया।
बिना लहसुन-प्याज खाने वाले से पूजा करानी पड़ेगी जब विवेक पूरी तरह बाबा के जाल में फंस गए तब बाबा ने कहा कि सात दिन तक पूजा कराना पड़ेगी। यह पूजा बिना लहसुन व प्याज खाने वाला ही कर पाएगा। इस पर विवेक ने कहा कि वह ऐसे को कहां ढूंढेगा, आप ही पूजा करा दो। फिर बाबा ने कहा कि प्रतिदिन का 4 हजार का खर्च आएगा। विवेक अब बाबा की किसी बात का विरोध नहीं कर रहे थे और बाबा के कहने पर उन्होंने 30 हजार रुपए निकाल कर उसे दे दिए।
जल्द पकड़े जाएंगे ठग
हजीरा थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि थाने में शिकायत आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



Source link