Last Updated:
Chandra Grahan 2026 Upay: 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के मौके पर राशि अनुसार किए गए उपाय पूरे साल सुख-समृद्धि दे सकते हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद भारद्वाज ने बताया है कि सही मंत्र जाप और दान से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं. मेष से मीन तक हर राशि के लिए अलग-अलग सरल उपाय बताए गए हैं. होली की रात किए गए ये उपाय सकारात्मक ऊर्जा और शांति लाने में मददगार माने जाते हैं. जानिए आपकी राशि के लिए क्या है खास उपाय और कैसे पाएं सालभर का लाभ.
Holika Dahan 2026 Rashi Anusar Upay: हिंदू धर्म में होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस साल 3 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा. शाम को लोग परिवार के साथ होली माता की पूजा करेंगे और रात में शुभ मुहूर्त में अग्नि प्रज्वलित होगी. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद भारद्वाज के मुताबिक अगर इस दिन राशि के अनुसार छोटे-छोटे उपाय कर लिए जाएं, तो पूरे साल सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
जानिए आपकी राशि के लिए क्या करें
मेष – “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें, बाद में लाल फल और गुड़ दान करें.
वृषभ – चंद्र मंत्र जपें, दूध या चावल दान करें.
मिथुन – “ॐ बुधाय नमः” का जाप और हरी वस्तुओं का दान शुभ रहेगा.
कर्क – चांदी के पात्र में जल भरकर दान करें और चंद्रदेव से प्रार्थना करें.
सिंह – “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र जपें, गुड़-गेहूं दान करें.
कन्या – बुध मंत्र जपें, हरे फल और वस्त्र दान करें.
ये उपाय बदल सकते हैं किस्मत
तुला – लक्ष्मी मंत्र जपें, सफेद मिठाई और दूध का दान करें.
वृश्चिक – हनुमान चालीसा का पाठ करें, मसूर दाल दान करें.
धनु – “ॐ बृहस्पतये नमः” जपें, पीली वस्तुएं दान करें.
मकर – “ॐ शनैश्चराय नमः” जपें, काला तिल व कंबल दान करें.
कुंभ – शनिदेव की पूजा करें, काले वस्त्र दान करें.
मीन – भगवान विष्णु का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें.
क्यों जरूरी हैं ये उपाय?
ज्योतिष के अनुसार होलिका दहन की रात की गई पूजा और दान विशेष फलदायी माने जाते हैं. सही मंत्र और दान से ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें