रणजी ट्रॉफी फाइनल: इतिहास रचने की दहलीज पर जम्मू-कश्मीर, चैंपियन बनना तय!

रणजी ट्रॉफी फाइनल: इतिहास रचने की दहलीज पर जम्मू-कश्मीर, चैंपियन बनना तय!


होमखेलक्रिकेट

रणजी ट्रॉफी फाइनल: इतिहास रचने की दहलीज पर जम्मू-कश्मीर, चैंपियन बनना तय!

Last Updated:

Ranji Trophy Final Day-4: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपना शिकंजा कस लिया है. जम्मू-कश्मीर की टीम ने दूसरी पारी में खेल चौथे दिन की समाप्ति तक 477 रनों की बढ़त बना ली है. जम्मू-कश्मीर के लिए ओपनर बल्लेबाज कामरान इकबाल 94 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Zoom

रणजी ट्रॉफी, कर्नाटक बनाम जम्मू-कश्मीर

हुबली: बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन करने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचने के करीब है. कर्नाटक के खिलाफ फाइनल में जम्मू-कश्मीर की टीम ने मैच में अपना शिकंजा कस लिया है. जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में दबदबा बनाने बाद दूसरी पारी में सधी हुई बल्लेबाजी से मैच के चौथे दिन कर्नाटक के खिलाफ विशाल बढ़त हासिल कर ऐतिहासिक खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है.

जम्मू-कश्मीर के पहली पारी के 584 रनों के जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रन पर सिमट गई थी. जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रन की बढ़त हासिल करने के बावजूद फॉलोऑन नहीं करने का फैसला किया और दूसरी परी में चार विकेट पर 186 रन बना लिए. टीम की कुल बढ़त 477 रन हो गई है और खिताब पर उसका कब्जा लगभग पक्का हो गया है.

शतक के करीब हैं जम्मू-कश्मीर के ओपनर इकबाल 

सलामी बल्लेबाज कमरान इकबाल दिन का खेल समाप्त होने तक 94 रन बनाकर नाबाद थे जबकि साहिल लोटरा 16 रन पर नाबाद हैं. कर्नाटक की बल्लेबाजी जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों के सामूहिक प्रयास के सामने फीकी साबित हुई. अनुभवी सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के जुझारू 160 रन को छोड़कर मेजबान टीम का कोई भी बल्लेबाज उल्लेखनीय योगदान नहीं दे सका.

तीसरे दिन अपनी रफ्तार से सितारों से सजी घरेलू टीम को झकझोरने वाले भारत के उभरते तेज गेंदबाज आकिब नबी ने 23 ओवर में 54 रन देकर पांच विकेट के साथ इस सत्र में अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा. उनके प्रदर्शन ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को भी प्रभावित किया है. आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी के इस पूरे सीजन में जम्मू-कश्मीर के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की है. ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही आकिब को टीम इंडिया के लिए भी खेलने का मौका मिल सकता है. हालांकि, उससे पहले आकिब इंडियन प्रीमियर लीग में अपना जलवा दिखाएंगे.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link