Last Updated:
Who is Brian Bennett: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां दिग्गज बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे, वहीं जिम्बाब्वे के 22 साल के युवा सितारे ब्रायन बेनेट ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया. बेनेट ने टूर्नामेंट के 5 मैचों में 277 की अविश्वसनीय औसत से 277 रन बनाकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उनकी सबसे यादगार पारी भारत के खिलाफ रही. जहां उन्होंने नाबाद 97 रनों की साहसी पारी खेलकर टीम इंडिया के गेंदबाजों को चौंका दिया. तीन अर्धशतकों के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर्स में शामिल बेनेट अब जिम्बाब्वे क्रिकेट की नई उम्मीद बन चुके हैं. उनकी यह कामयाबी साबित करती है कि जिम्बाब्वे का भविष्य सुरक्षित हाथों में है.
22 साल के बेनेट ने टी20 वलर्ड कप में 277 के औसत से रन बनाए.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां दुनिया भर के दिग्गज बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते दिखे, वहीं जिम्बाब्वे के एक 22 साल के युवा ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. नाम है—ब्रायन बेनेट. इस टूर्नामेंट में बेनेट ने न केवल रन बनाए, बल्कि जिस अंदाज और निरंतरता के साथ बल्लेबाजी की, उसने उन्हें रातों-रात एक वैश्विक स्टार बना दिया है. आइए जानते हैं जिम्बाब्वे क्रिकेट के इस नए उभरते सितारे के बारे में.
ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) के लिए यह वर्ल्ड कप किसी सपने से कम नहीं रहा. उन्होंने टूर्नामेंट के 5 मैचों में अविश्वसनीय 277 की औसत से 277 रन बनाए. उनके प्रदर्शन की सबसे खास बात उनकी निरंतरता रही. इन 5 मैचों में उन्होंने तीन शानदार अर्धशतक जड़े. जब बड़े-बड़े सूरमा फेल हो रहे थे, तब बेनेट अपनी टीम के लिए अकेले दम पर दीवार बनकर खड़े थे.
22 साल के बेनेट ने टी20 वलर्ड कप में 277 के औसत से रन बनाए.
भारत के खिलाफ वो यादगार 97 रन
बेनेट के करियर की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक पारी टीम इंडिया के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ आई. चेपॉक के मैदान पर, जहां भारतीय स्पिनर्स का बोलबाला था, बेनेट ने नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया. हालांकि वे अपने शतक से मात्र 3 रन चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी ने भारतीय गेंदबाजों को बैकफुट पर ला दिया था. उनकी इस पारी में न केवल क्लास थी, बल्कि आधुनिक टी20 क्रिकेट की आक्रामकता भी झलकती थी.
कौन हैं ब्रायन बेनेट?
10 नवंबर 2003 में जन्मे ब्रायन बेनेट जिम्बाब्वे की उस नई पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं, जो निडर क्रिकेट खेलने में विश्वास रखती है. बेनेट मूल रूप से एक ऑलराउंडर हैं जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ-साथ ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. बेनेट ने जिम्बाब्वे के घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था. उनकी बल्लेबाजी में कलाइयों का बेहतरीन इस्तेमाल और गैप ढूंढने की अद्भुत कला है. उन्हें ‘स्पिन’ का बहुत अच्छा खिलाड़ी माना जाता है, जो उनके भारत के खिलाफ प्रदर्शन में साफ दिखा.
इस मामले में कोहली से निकले आगे
ब्रायन बेनेट टी20 वर्ल्ड कप के सिंगल एडिशन में कम से कम 200 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने एक एडिशन में कम से कम 200 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अगर बेस्ट औसत की बात करें तो वहां बेनेट ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.2016 में विराट ने 136.50 के औसत से जबकि साल 2014 में 106.33 के औसत से और 2022 में 98.66 की औसत से रन बनाए थे. कोहली से इस मामले में बेनेट आगे निकल चुके हैं.
भविष्य की उम्मीद
जिम्बाब्वे क्रिकेट लंबे समय से एंडी फ्लावर या हीथ स्ट्रीक जैसे प्रभाव वाले खिलाड़ी की तलाश में था, और बेनेट के रूप में उन्हें वह उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है. भले ही जिम्बाब्वे की टीम इस वर्ल्ड कप में लगातार दो मैचों में 250+ रन लुटाने के शर्मनाक रिकॉर्ड के कारण चर्चा में रही, लेकिन ब्रायन बेनेट उनके लिए सबसे बड़ी सकारात्मक खोज साबित हुए. उनकी 277 की औसत यह बताती है कि वे विकेट पर टिकने और लंबी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें