ग्वालियर नगर निगम का 2366 करोड़ का बजट पेश: नया टैक्स नहीं, भाजपा ने बताया ‘जनता के साथ धोखा’; 13 मार्च से होगी बजट पर चर्चा – Gwalior News

ग्वालियर नगर निगम का 2366 करोड़ का बजट पेश:  नया टैक्स नहीं, भाजपा ने बताया ‘जनता के साथ धोखा’; 13 मार्च से होगी बजट पर चर्चा – Gwalior News




ग्वालियर नगर निगम में शुक्रवार को बजट को लेकर एक विशेष परिषद सम्मेलन आयोजित किया गया। कांग्रेस महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने वर्ष 2026-27 के लिए 2366 करोड़ 20 लाख 13 हजार रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। हालांकि, विपक्ष में बैठी भाजपा ने इस बजट को जनता के साथ धोखा बताया है। महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने अपने कार्यकाल का यह चौथा बजट पेश किया। 2366 करोड़ रुपए के इस बजट में 12 लाख 20 हजार 350 रुपए का शुद्ध लाभ भी दर्शाया गया है। अपने बजट भाषण में महापौर ने नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए कई प्रस्ताव रखे। उन्होंने इंदौर और भोपाल की तर्ज पर चुंगी क्षतिपूर्ति बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे शासन द्वारा मंजूर नहीं किया गया। महापौर ने शासन पर घोषणाओं के अनुरूप फंड नहीं देने का आरोप भी लगाया। सभापति ने बजट पर आपत्ति और दावे प्रस्तुत करने के लिए 10 मार्च तक का समय निर्धारित किया है। बजट पर चर्चा 13 मार्च से शुरू होगी। नेता प्रतिपक्ष हरिपाल के साथ ही वरिष्ठ पार्षद अपर्णा पाटिल ने बजट को खोखला बताया है। उनका आरोप है कि बजट में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की मदद लेते हुए खुद के द्वारा कार्य कराए जाने का दावा किया गया है। वहीं महापौर डॉ. शोभा सिकरवार का कहना है कि शहर विकास के लिए सभी लोग प्रयास करते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से भी योजनाएं दी जाती हैं, जिनका क्रियान्वयन नगर सरकार ही करती है। ऐसे में सभी आरोप बेबुनियाद हैं। बजट में यह रहे खास मुद्दे



Source link