चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम: चंद्रशेखर आजाद नगर में आजाद पार्क बनेगा, 28 गांवों में होगा नर्मदा जल योजना का सर्वे – Bhopal News

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम:  चंद्रशेखर आजाद नगर में आजाद पार्क बनेगा, 28 गांवों में होगा नर्मदा जल योजना का सर्वे – Bhopal News




अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 95वें बलिदान दिवस पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचे। यहां कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित आजाद स्मृति समारोह में डॉ. यादव ने आजाद की जन्मभूमि को नमन किया और चंद्रशेखर आजाद नगर की पहाड़ी पर ‘आजाद पार्क’ विकसित करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि आजाद से जुड़ी हर जगह को संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से विकसित कर दर्शनीय बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री दोपहर करीब सवा 2 बजे सबसे पहले आजाद कुटिया पहुंचे, जहां पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने उन्हें शहीद से जुड़ी स्मृतियों की प्रदर्शनी की जानकारी दी। मुख्यमंत्री उदयगढ़ के भगोरिया हाट में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने उदयगढ़, बोरी व चंशेआ नगर के करीब 28 गांव तक नर्मदा का पानी पहुंचाने के लिए सर्वे कराने की मंजूरी दी।



Source link