कंपोजिट भवन में हेल्प डेस्क शुरू, महिला कर्मचारी तैनात – Vidisha News

कंपोजिट भवन में हेल्प डेस्क शुरू, महिला कर्मचारी तैनात – Vidisha News




भास्कर संवाददाता| विदिशा शहर में आम लोगों की सुविधा के लिए कंपोजिट भवन प्रशासनिक कार्यालय में हेल्प डेस्क शुरू की गई है। यहां महिला कर्मचारी राजकुमारी अहिरवार को तैनात किया गया है। व्यवस्था पुलिस हेल्प डेस्क की तर्ज पर बनाई गई है। उद्देश्य कार्यालय आने वाले लोगों को भटकने से बचाना है। उन्हें सीधे सही विभाग तक पहुंचाना है। कलेक्ट्रेट या दूसरे प्रशासनिक कार्यालयों में अलग-अलग काम से आने वाले लोगों को शाखा या अधिकारी का कक्ष ढूंढने में दिक्कत होती थी। हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी अब सही कक्ष की जानकारी देंगी। जरूरी प्रक्रिया बताएंगी। दस्तावेजों के बारे में भी मार्गदर्शन करेंगी। इससे समय बचेगा। काम में पारदर्शिता आएगी। प्रक्रिया आसान होगी। ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोग, बुजुर्ग, महिलाएं इस सुविधा से ज्यादा लाभ ले सकेंगे। भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। कलेक्टर ने राजकुमारी अहिरवार को लोगों की मदद के लिए बैठाया। पहले सही कक्ष या अधिकारी तक पहुंचने में काफी समय लगता था। अब हेल्प डेस्क से तुरंत सही जानकारी मिल सकेगी।



Source link