IPL में भारत का पहला शतकवीर आज गुमनामी में, फिटनेस में विराट को देता था टक्कर

IPL में भारत का पहला शतकवीर आज गुमनामी में, फिटनेस में विराट को देता था टक्कर


होमखेलक्रिकेट

IPL में भारत का पहला शतकवीर आज गुमनामी में, फिटनेस में विराट को देता था टक्कर

Last Updated:

Manish Pandey is first Indian to score century in IPL: भारत के स्टार क्रिकेटर मनीष पांडे आज बेशक गुमनामी हैं, लेकिन एक समय था जब उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में शतक लगाकर सनसनी मचाई थी. मनीष पांडे आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं. मनीष पांडे ने साल 2009 में ये कारनामा किया था.

Zoom

मनीष पांडे ने आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग आज दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी लीग है. देश हो या फिर विदेश के, हर क्रिकेटर का आज सपना है कि वह कम से एक एक बार आईपीएल में खेले. क्योंकि इस आईपीएल से कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी है. इस लीग ने कई खिलाड़ियों को रातों-रात हीरो बनाया है, लेकिन इसी लीग के कुछ हीरो ऐसे भी हैं जो आज गुमनामी में कहीं खो से गए है, जिन्हें लेकर अब बहुत कम बात होती है.

ऐसे ही एक क्रिकेटर हैं मनीष पांडे. मनीष पांडे आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. मनीष पांडे ने साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए डेक्कन चार्जस के खिलाफ 73 गेंद में 114 रनों की पारी खेली थी. अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के भी लगाए थे. 19 साल की उम्र में शतक लगाने के बाद मनीष पांडे को भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार माना जा रहा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

आईपीएल में जमकर रन बरसाए हैं मनीष पांडे

आईपीएल 2009 में शतक लगाने के बाद मनीष के नाम की गूंज थी. हर टीम मनीष पांडे को अपने साथ जोड़ना चाहती थी. यही वजह है कि मनीष पांडे लीग में कुल सात टीमों के लिए खेले. शुरुआत में मनीष पांडे ने केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था, लेकिन पिछले कुछ सीजन से उनका फॉर्म साथ नहीं दे रहा है, जिसके कारण उन्हें बहुत कम मौके मिलने लगे हैं, लेकिन आईपीएल में मनीष पांडे के आंकड़े बहुत ही जबरदस्त है. आईपीएल में मनीष पांडे अबतक कुल 174 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 121.51 के स्ट्राइक रेट से 3942 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक के साथ 22 फिफ्टी भी शामिल है.

फिटनेस में विराट कोहली को देते थे टक्कर

आईपीएल में मनीष पांडे ने जरूर 2009 में शतक लगाया था, लेकिन भारतीय टीम में डेब्यू के लिए उन्हें 6 साल का इंतजार करना पड़ा. मनीष पांडे ने साल 2015 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. मनीष पांडे ने जब भारतीय टीम में डेब्यू किया उस समय फिटनेस को साबित करने के लिए यो यो टेस्ट देना होता था. माना जाता है कि इस यो यो टेस्ट में मनीष पांडे का स्कोर विराट कोहली से भी ज्यादा होता था. विराट कोहली ने जरूर भारतीय क्रिकेट में फिटनेस का एक बेंचमार्क बनाया, लेकिन मनीष पांडे एक ऐसे खिलाड़ी थे जो विराट कोहली को भी फिटनेस में टक्कर देते थे.

कैसा है टीम इंडिया के लिए रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम में मनीष पांडे को काफी मौके मिले, लेकिन उनकी किस्मत ऐसी रही कि नीली जर्सी में वह निरंतरता नहीं रख पाए. यही वजह है कि वह लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं. हालांकि, मनीष लगातार घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए अपनी कोशिश जारी रखे हुए हैं, लेकिन अब शायद उनकी वापसी मुश्किल ही लग रही है. वहीं टीम इंडिया के लिए उनके करियर की बात करें तो उन्हें 29 वनडे और 39 टी20 मैचों में खेलने का मौका मिला है. वनडे में मनीष पांडे ने 2 फिफ्टी और 1 सेंचुरी के साथ 566 रन बनाए हैं, जबकि टी20 में उनके नाम 709 रन दर्ज है, जिसमें 3 फिफ्टी शामिल है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link