कहीं चिलचिलाती धूप तो कहीं बौछारें, होली से पहले ही भीगने को तैयार एमपी के 4 जिले

कहीं चिलचिलाती धूप तो कहीं बौछारें, होली से पहले ही भीगने को तैयार एमपी के 4 जिले


Last Updated:

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे से मौसम सामान्य बना हुआ है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है. मौसम विभाग ने आज बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में हल्की बारिश की संभावना जताई है. प्रदेश के अन्य हिस्सों में दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही है. 2 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर आगे देखने को मिल सकता है. जानिए बड़े शहरों का तापमान और अगले कुछ दिनों का पूरा मौसम अपडेट.

भोपाल का मौसम. मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे से मौसम सामान्य हैं.  पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के कुछ संभागों में बारिश और आंधी देखी जा रही थी, लेकिन अब यह आंधी और बारिश का सिलसिला समाप्त होता सा नजर आ रहा है. हालांकि मौसम विभाग ने आज चार जिले  बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है.

बीते 24 घंटों में प्रदेश के किसी भी इलाकों में बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई. वहीं खरगौन में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. सबसे न्यूनतम तापमान की बात करें, तब नर्मदापुरम की पचमढ़ी में में 9.6 डिग्री सेल्सियस, कटनी की करौंदी में 10.2, शहडोल के कल्याणपुर में 10.7, अनूपपुर की अमरकंटक में में 11.9,  राजगढ़ में 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अभी मौसम स्थिर बना हुआ है और अधिकतम तापमान के बढ़ने की संभावना है.

इन चार जिलों में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुना जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. दूसरी तरफ इन जिलों को छोड़कर सभी जिलों में दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड का असर देखा जा रहा है. जिसके चलते अधिकांश लोगों ने स्वेटर को भी अलविदा तक कह दिया है. लिहाजा प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की भी संभावना है. जहां 2 मार्च के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता हैं.

इस तरह रहा बड़े शहरों का तापमान 
भोपाल में न्यूनतम तापमान 15.4°C
इंदौर में 15.1°C जबलपुर में 16.3°Cग्वालियर में 14.3°C उज्जैन में 16.5°C
भोपाल में अधिकतम तापमान 32.4°C
इंदौर में 31.2°C जबलपुर में 33.0°C ग्वालियर में 32.7° उज्जैन में 33.0°C

आगे कैसा रहेगा मौसम
एक नया  पश्चिमी विक्षोभ 2 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. उत्तर भारत के ऊपर लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से मध्य समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम में हवाएं बह रही हैं. इसके अगले 24 घंटे के दौरान पूर्व दिशा की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है. बहरहाल प्रदेश के जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने वाला है. लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रह सकता है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link