खरगोन में 2 क्विंटल फूलों से सजे खाटू नरेश: रंगभरी एकादशी पर 800 से अधिक भक्तों ने की भजन और कीर्तन – Khargone News

खरगोन में 2 क्विंटल फूलों से सजे खाटू नरेश:  रंगभरी एकादशी पर 800 से अधिक भक्तों ने की भजन और कीर्तन – Khargone News




खरगोन में फाग महोत्सव के तहत रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार रात खाटू नरेश की वंदना की गई। इस अवसर पर 2 क्विंटल फूलों से बाबा का आकर्षक दरबार सजाया गया। महोत्सव में 800 से अधिक भक्तों ने भाग लिया। यह आयोजन बस स्टैंड स्थित टीआईटी कॉम्प्लेक्स परिसर में हुआ, जो इत्र की खुशबू से महक उठा। रात 9:30 बजे बाबा की ज्योत प्रज्वलित की गई। इंदौर की गौरी अग्रवाल, स्थानीय गायक हरिराम पटेल और अन्य कलाकारों ने भक्ति गीतों से खाटू श्याम की वंदना की। लगभग चार घंटे तक चले इस महोत्सव में रात 12 बजे तक 800 से ज्यादा भक्तों ने ज्योत के दर्शन किए और वंदना में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि खरगोन में तीन दिवसीय फाग महोत्सव मनाया जा रहा है। रंगभरी एकादशी को धर्म की स्थापना में खाटू नरेश के शीश के बलिदान के रूप में मनाया जाता है। सुबह खाटू नरेश के मंदिर में दर्शन-पूजन हुए। शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्याम कीर्तन में शामिल होकर खाटू श्याम के जयकारे लगाए।



Source link