Last Updated:
Betul News: बैतूल जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात नर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि प्रसव के दौरान नर्स ने महिला के पेट पर जोर से दबाव डाला, जिसके बाद नवजात मृत पैदा हुआ. परिजनों ने नर्स पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.
रिशु कुमार नायडू,
Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के जिला अस्पताल में एक बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक गर्भवती महिला के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात नर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके मुताबिक, प्रसव के दौरान नर्स ने महिला के पेट पर मुक्के से दबाव डाला, जिसके बाद जन्म लेने वाला नवजात मृत अवस्था में बाहर आया. परिजनों के अनुसार, महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी और वह दर्द से कराह रही थी. इसी दौरान नर्स ने उसके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया. परिवार का आरोप है कि नर्स ने महिला से अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि “तुमने पाप किया होगा, इसलिए तुम्हें दिक्कत हो रही है, इस तरह की टिप्पणी से महिला और उसके परिवार को गहरी मानसिक चोट पहुंची है.
नर्स ने दिखाई लापरवाही
परिजनों का कहना है कि जब महिला को ज्यादा दर्द हो रहा था, तब सही तरीके से इलाज और देखभाल करने के बजाय नर्स ने लापरवाही दिखाई. उन्होंने आरोप लगाया कि नर्स ने गुस्से में आकर महिला के पेट को जोर से दबाया. इसके कुछ समय बाद जब प्रसव हुआ, तो नवजात शिशु मृत पाया गया. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और परिजनों ने हंगामा भी किया. पीड़ित परिवार ने दोषी नर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही और अमानवीय व्यवहार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है.
तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है. समिति को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. अगर नर्स दोषी पाई जाती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल, यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें