रात में पीकर सो जाइए इस फल का रस, सुबह कफ बाहर, जकड़न दूर, सीना हल्का, खुलकर लें सांस

रात में पीकर सो जाइए इस फल का रस, सुबह कफ बाहर, जकड़न दूर, सीना हल्का, खुलकर लें सांस


Last Updated:

Cough Cold Remedy: यह पारंपरिक नुस्खा आज भी इस बात का उदाहरण है कि प्रकृति में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो हमारी सेहत की रक्षा करने में मददगार साबित हो सकती हैं. ये नुस्खा हमारे पूर्वज अपनाते थे. इस उपाय को रात में करके सो जाइए और सुबह पूरा कफ बाहर होगा, सीना हल्का होगा, आप फिट महसूस करेंगे. डॉक्टर से जानें उपाय

Health Tips: पुरानी कहावत है, सर्दी आते और जाते अपना असर जरूर दिखाती है. होली आने के साथ सर्दी की विदाई हो रही है. ऐसे में हर घर में सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. राहत के लिए लोग तुरंत दवा का सहारा लेते हैं और नतीजा अंग्रेजी दवा बलगम को सुखाकर सीने को जकड़ देती है. यही वजह है कि पुराने समय में लोग घरेलू नुस्खे पर ज्यादा भरोसा करते थे. इन्हीं में से एक नुस्खा माल्टा से जुड़ा है.

इस नुस्खे को लोग आज भी फायदेमंद मानते हैं. यह उपाय न सिर्फ जुकाम में राहत देता है, बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत करता है. खंडवा के डॉ. अनिल पटेल बताते हैं कि माल्टा, शहद और काली मिर्च का यह पारंपरिक संयोजन सर्दी-जुकाम में बेहद लाभकारी माना जाता है. यह शरीर को अंदर से गर्म करता है, कफ को ढीला करता है और गले की खराश में भी आराम पहुंचाता है. यह नुस्खा पीढ़ियों से पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में अपनाया जाता रहा है.

माल्टा में छिपे कई औषधीय गुण
डॉक्टर के अनुसार, माल्टा सिर्फ स्वादिष्ट फल ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर है. इसमें विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. ठंड आते-जाते जब संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है, तब माल्टा का सेवन शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है. जब माल्टे के रस को हल्का गर्म करके पिया जाता है, तो यह शरीर को गर्माहट देता है और बंद नाक, गले में जमा कफ और खांसी में राहत दिलाने में मदद करता है.

ऐसे तैयार करें माल्टा का देसी नुस्खा
इस घरेलू उपाय को बनाना बेहद आसान है. इसके लिए एक ताजा और पका हुआ माल्टा लें और उसमें छोटा सा छेद करें. इसके बाद उस छेद में एक चम्मच शुद्ध शहद और थोड़ी सी कुटी हुई काली मिर्च डालें. अब इस माल्टे को हल्के गर्म कोयले या राख में कुछ समय के लिए दबा दें, ताकि यह अंदर से अच्छी तरह गर्म हो जाए. जब माल्टा नरम हो जाए, तब उसका रस निकाल लें. यही गर्म रस इस नुस्खे का मुख्य हिस्सा है.

रात में पीने से ज्यादा फायदा
डॉक्टर के अनुसार, इस रस को रात में सोने से पहले पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है. इसे पीने के बाद शरीर में गर्माहट महसूस होती है. हल्का पसीना भी आ सकता है, जिससे शरीर में जमा ठंड कम होती है. यह उपाय बंद नाक खोलने, गले की खराश कम करने और सर्दी के लक्षणों को कम करने में मदद करता है. कई लोगों का अनुभव है कि सुबह उठते ही जुकाम के लक्षण काफी कम हो जाते हैं और शरीर हल्का महसूस होता है.

शहद और काली मिर्च बढ़ाते हैं असर
इस नुस्खे में शहद और काली मिर्च की अहम भूमिका होती है. शहद प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. वहीं काली मिर्च की तासीर गर्म होती है, जो कफ को कम करने और गले को राहत देने में सहायक मानी जाती है. जब ये दोनों चीजें माल्टा के साथ मिलती हैं, तो इसका असर और भी ज्यादा बढ़ जाता है. यह नुस्खा आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय है. यह पूरी तरह प्राकृतिक है और आसानी से घर में उपलब्ध सामग्री से तैयार किया जा सकता है.

इस बात का ध्यान रेंख
हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि यह उपाय सामान्य सर्दी-जुकाम में राहत दे सकता है, लेकिन अगर बुखार ज्यादा हो, सांस लेने में परेशानी हो या समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. यह पारंपरिक नुस्खा आज भी इस बात का उदाहरण है कि प्रकृति में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो हमारी सेहत की रक्षा करने में मददगार साबित हो सकती हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link