भारत-वेस्टइंडीज ‘नॉकआउट’ मैच में बारिश बिगाड़ेगी सेमीफाइनल का समीकरण?

भारत-वेस्टइंडीज ‘नॉकआउट’ मैच में बारिश बिगाड़ेगी सेमीफाइनल का समीकरण?


होमखेलक्रिकेट

भारत-वेस्टइंडीज ‘नॉकआउट’ मैच में बारिश बिगाड़ेगी सेमीफाइनल का समीकरण?

Last Updated:

india vs west indies Eden Gardens Kolkata weather forecast: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल यानी रविवार (1 मार्च) को टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह एक नॉकआउट मुकाबले की तरह है, जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में यह मैच खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कई मुकाबले बारिश की भेंट चढ़े हैं, फैंस को डर है कि कहीं भारत और वेस्टइंडीज का यह बड़ा मैच में बारिश से रद्द न हो जाए. चलिए हम आपको वेदर रिपोर्ट देते हैं कि मुकाबले के समय मौसम कैसा रहेगा.

Zoom

भारत और वेस्टइंडीज मैच में कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. वेस्टइंडीज के लिए भी यह उतना ही महत्वपूर्ण मैच है, जितना भारत के लिए. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, टॉप-4 में जगह बना लेगी. मैच के दिन कोलकाता का मौसम कैसा रहने वाला है, क्या बारिश इस बड़े मुकाबले में खलल डालेगी? चलिए आपको बताते हैं.

भारत के लिए करो या मरो मुकाबला
साउथ अफ्रीका ने अपने दूसरे सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत दर्ज करके भारत को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए राह आसान कर दी. यह इस मुकाबले को वेस्टइंडीज ने जीता होता तो भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित काफी मुश्किल था. अगर वेस्टइंडीज साउथ अफ्रीका को हरा देता, तो भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों को बहुत बड़े अंतर से हराना पड़ता.

भारत और वेस्टइंडीज मैच में कैसा रहेगा मौसम?

हालांकि, साउथ अफ्रीका की जीत के बाद भारत के लिए समीकरण आसान हो गया. अब टीम को सिर्फ दोनों मैच जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, जिसके लिए भारत ने पहला कदम जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर बढ़ा लिया है. अब टीम इंडिया के लिए सुपर-8 का आखिरी मुकाबला एक तरह से क्वार्टर फाइनल जैसा बन गया है. हालांकि, भारत को वेस्टइंडीज को कम नहीं आंकना होगा. विंडीज टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मुकाबला पलट सकते हैं. भारत को उन खिलाड़ियो से सावधान रहना होगा.

बारिश से धुला मुकाबला तो भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा?
भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला अगर बारिश के चलते रद्द हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. हालांकि, इससे टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो जाएगा, क्योंकि नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज भारत से आगे है. एक-एक अंक से दोनों टीमों के तीन-तीन पॉइंट हो जाएंगे और वेस्टइंडीज रन रेट का फायदा लेते हुए टॉप-4 में पहुंच जाएगा. वेस्टइंडीज का रन रेट +1.791 है, जबकि भारत का -0.100 है.

कैसा रहेगा मौसम?
फैंस के लिए राहत की बात यह है कि कोलकाता में मैच वाले दिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं. मौसम साफ रहने की उम्मीद है और दिन में धूप खिली रहेगी. ऐसे में इस मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलने वाला है. वेदर रिपोर्ट के मुताबिक पूरे दिन तापमान लगभग 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. भारतीय टीम की नजरें वेस्टइंडीज की शिकस्त देकर एक और टी20 वर्ल्ड कप जीतने की ओर अग्रसर होने पर होंगी.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link