रायसेन जिला अस्पताल के गेट पर महिला की डिलीवरी: जननी एक्सप्रेस चालक गेट पर छोड़कर फरार, स्टाफ ने 5 मिनट में संभाला – Raisen News

रायसेन जिला अस्पताल के गेट पर महिला की डिलीवरी:  जननी एक्सप्रेस चालक गेट पर छोड़कर फरार, स्टाफ ने 5 मिनट में संभाला – Raisen News




रायसेन जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर एक गर्भवती महिला की डिलीवरी का वीडियो सामने आया है। यह घटना शुक्रवार–शनिवार की दरमियानी रात करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अमरावत निवासी 28 वर्षीय मुन्नी बाई को जननी एक्सप्रेस वाहन का चालक जिला अस्पताल के गेट पर छोड़कर चला गया, जिसके बाद महिला ने वहीं एक बच्ची को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि प्रसूता का पति शैतान अस्पताल के अंदर पर्चा बनवाने गया हुआ था। इसी दौरान गेट पर ही महिला को प्रसव पीड़ा तेज हो गई और डिलीवरी हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। अस्पताल में शिफ्ट करने की दो तस्वीर देखिए… स्टाफ ने 5 मिनट में जच्चा-बच्चा को कराया सुरक्षित भर्ती घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और 3:20 बजे, यानी डिलीवरी के लगभग 5 मिनट बाद, जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित रूप से अस्पताल के अंदर शिफ्ट किया गया। बताया गया कि यह महिला की तीसरी डिलीवरी है। पहले उसकी दो बेटियां हैं और इस बार भी उसने एक बेटी को जन्म दिया है। सिविल सर्जन बोले-ड्राइवर की थी अंदर शिफ्ट करने की जिम्मेदारी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशपाल बाल्यान ने बताया कि प्रसूता के अनुसार वह काफी देर से जननी एक्सप्रेस को कॉल कर रही थी, लेकिन वाहन समय पर नहीं पहुंचा। बाद में जब वाहन आया तो चालक महिला को अस्पताल के गेट पर ही छोड़कर चला गया, जबकि उसकी जिम्मेदारी महिला को अंदर शिफ्ट करना और पर्चा बनवाने की भी थी।फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं।



Source link