भोपाल के 2 अवैध कॉलोनी में चली JCB: आदमपुर छावनी में डेवपल हो रही थी; गेट ढहाया, सड़कें उखाड़ी – Bhopal News

भोपाल के 2 अवैध कॉलोनी में चली JCB:  आदमपुर छावनी में डेवपल हो रही थी; गेट ढहाया, सड़कें उखाड़ी – Bhopal News




भोपाल के हुजूर तहसील क्षेत्र में शनिवार को अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की गई। आदमपुर छावनी की 2 कॉलोनी में जेसीबी की मदद से गेट-शेड तोड़े गए, जबकि सड़कें उखाड़ दी। बता दें कि जिले में अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद अब जमीनी स्तर पर भी कार्रवाई शुरू की गई है। यहां पर जेसीबी से मदद से अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं।
शनिवार को अवकाश के दिन हुजूर तहसील के अंतर्गत आदमपुर छावनी में करोड़ों की जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। एसडीएम हुजुर विनोद सोनकिया के नेतृत्व में यह कर्रवाई हुई। कार्रवाई की 2 तस्वीरें… इन कॉलोनियों पर कार्रवाई
एसडीएम सोनकिया ने बताया कि अतिरिक्त तहसीलदार वृत- 2 अतुल शर्मा एवं राजस्व अमले ने आदमपुर छावनी स्थित कृष्णा धाम कॉलोनी पर कार्रवाई की। यह कॉलोनी खसरा क्रमांक 101/8,146 व 153 कुल रकबा 3.9714 हेक्टेयर पर अवैध रूप से निर्मित हो रही थी। इसके अलावा आदमपुर छावनी में ही मां गायत्री धाम कॉलोनी पर भी कार्रवाई हुई, जो खसरा क्रमांक 83/1 रकबा 1.9020 हे पर अवैध रूप से निर्मित हो रही थी।



Source link