Last Updated:
CBSE 10th Sanskrit Exam: संस्कृत के एग्जाम में इस बार पत्र लिखने वाले क्वेश्चन ने बच्चों को मुश्किलों में डाला. साथ ही स्टूडेंट्स ने कहा कि सैंपल पेपर में जिस तरह के प्रश्न बताए गए थे, बोले गए थे, उस तरह के प्रश्न इस बार एग्जाम पेपर में नहीं आए.
Sagar News: देश भर में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं जारी हैं. महीने की अंतिम तारीख 28 फरवरी को सीबीएसई 10वीं का पांचवा एग्जाम हो गया. सागर में भी हजारों बच्चे सीबीएसई की परीक्षाएं दीं. शनिवार को संस्कृत का एग्जाम हुआ. इसकी तैयारी लिए बच्चों को ज्यादा समय नहीं मिला, क्योंकि चार दिन में ही तीन पेपर हो गए. वहीं, संस्कृत के एग्जाम में इस बार पत्र लिखने वाले क्वेश्चन ने बच्चों को मुश्किलों में डाला, साथ ही स्टूडेंट्स ने कहा, सैंपल पेपर में जिस तरह के प्रश्न बताए गए थे, उस तरह के प्रश्न एग्जाम में नहीं आए, यानी की बोर्ड ने अपने रूल फॉलो नहीं किए.
बच्चों के नंबर पर पड़ेगा असर
इसकी वजह से किसी का 65 नंबर, किसी का 70 नंबर, किसी का 70 प्लस नंबर का एग्जाम गया है. छात्रों ने कहा, जिस तरह की उम्मीद थी, उस तरह के प्रश्न नहीं आने से मार्क्स पर असर पड़ेगा. अब 2 मार्च को हिंदी का एग्जाम है. स्टूडेंट ने उसकी तैयारी भी शुरू कर दी. हालांकि, हिंदी के लिए केवल एक दिन का ही समय मिल रहा है. मुदित अग्रवाल ने बताया, जैसा सैंपल पेपर था, वैसा नहीं आया.
जानें बच्चों ने क्या कहा…
वरुण रावत ने बताया, पेपर लगभग पूरे नंबर का गया है. इस बार संस्कृत का क्वेश्चन पेपर, सैंपल पेपर से पूरी तरह अलग था. सैंपल पेपर में जो बोला था कि कोई क्वेश्चन पांच आएंगे तो पांच में से चार करने पड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं था. यश अग्रवाल ने बताया कि संस्कृत का पेपर हमने ज्यादा नहीं पढ़ा था, सेल्फ से तैयारी की थी और लगभग 65 नंबर इस एग्जाम में हम हासिल कर लेंगे. अक्षय शाह ने बताया, एग्जाम 70 नंबर का करके आए हैं. लेकिन, इसमें जो पत्र वाला प्रश्न था, वह अलग था. हालांकि, पेपर आसान था.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें