Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ₹2.52 करोड़ की ठगी: ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने 4 आरोपी पकड़े; 15 राज्यों के 300 से ज्यादा खातों में पैसे ट्रांसफर किए – Gwalior News

Madhya Pradesh Samachar01/03/2026
‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ₹2.52 करोड़ की ठगी:  ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने 4 आरोपी पकड़े; 15 राज्यों के 300 से ज्यादा खातों में पैसे ट्रांसफर किए – Gwalior News




एयरफोर्स के रिटायर्ड रेडियोलॉजिस्ट से CBI अधिकारी बनकर 2.52 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में ग्वालियर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो म्यूल अकाउंट खुलवाने वाले एजेंट हैं, जबकि दो ऐसे आरोपी हैं, जिनके नाम पर फर्जी फर्म “जिंग्गा क्रंच एंड स्नैक्स” रजिस्टर्ड कराकर एक करंट अकाउंट खोला गया था। इस खाते में 30 लाख रुपए से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हुआ था। बता दें कि एयरफोर्स के रिटायर्ड रेडियोलॉजिस्ट को 27 दिन तक ऑनलाइन अरेस्ट रखकर वीडियो कॉल पर निर्देश दिए जाते रहे और उनसे 2.52 करोड़ रुपए ठग लिए गए। ठगी की यह रकम पहले पांच बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। इन खातों से देश के 15 राज्यों के 300 से ज्यादा बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ग्वालियर लेकर आ गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से आरोपियों को पकड़ा ग्वालियर क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि ठगी की पूरी रकम दिल्ली, नोएडा, वाराणसी और गुंटूर के पांच अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई थी। खातों की पड़ताल के दौरान दिल्ली स्थित एक फर्म “जिंग्गा क्रंच एंड स्नैक्स” के करंट अकाउंट में बड़ी राशि जमा होने की जानकारी मिली। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार को दिल्ली पहुंची। लोकेशन ट्रेस करने पर मोहित मिश्रा और शाहिल खान अपनी-अपनी दुकानों पर मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने बताया कि फर्म राहुल प्रजापति और हरीश यादव के कहने पर खोली गई थी। बैंक वेरिफिकेशन के करीब एक महीने बाद इसे बंद कर दिया गया था। खाते में आए पैसे के बदले उन्हें 2.5 लाख रुपए कमीशन मिला था। जानकारी के आधार पर पुलिस ने म्यूल अकाउंट खुलवाने वाले एजेंट राहुल प्रजापति और हरीश यादव को भी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। 15 राज्यों के 300 से ज्यादा खातों में पहुंची ठगी की रकम एयरफोर्स से रिटायर्ड डॉक्टर से ठगी गई रकम सबसे पहले दिल्ली, नोएडा, गुंटूर (आंध्र प्रदेश) और वाराणसी के पांच बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। आंध्र प्रदेश के दो खातों में 1.5 करोड़ रुपए, जबकि दिल्ली-यूपी के तीन खातों में करीब 1 करोड़ रुपए पहुंचे थे। पहली लेयर के बाद यह रकम देश के 15 राज्यों के 300 से ज्यादा बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई। इनमें दिल्ली, यूपी, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, असम और कर्नाटक सहित अन्य राज्य शामिल हैं। 90 वर्षीय रिटायर्ड रेडियोलॉजिस्ट से 2.52 करोड़ की ठगी शहर की विंडसर हिल्स टाउनशिप निवासी 90 वर्षीय नारायण महादेव एयरफोर्स के मेडिकल विभाग में रेडियोलॉजिस्ट पद से सेवानिवृत्त हैं। चार दिन पहले उन्होंने क्राइम ब्रांच पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को बताया कि 28 जनवरी 2026 को उनके पास एक व्हाट्सऐप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को CBI (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) का अधिकारी बताया। कथित अधिकारी ने कहा कि उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड से जारी सिम का उपयोग कर धोखाधड़ी की गई है, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। यह सुनकर रिटायर्ड रेडियोलॉजिस्ट और उनकी पत्नी घबरा गए। उन्होंने खुद को वरिष्ठ नागरिक बताते हुए गिरफ्तारी न करने की बात कही। इस पर आरोपी ने कहा कि उन्हें “ऑनलाइन अरेस्ट” किया जा रहा है। इसके बाद झांसे में लेकर उन्हें भरोसा दिलाया गया कि CBI उनके साथ है और उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। 28 जनवरी से अगले 27 दिनों के भीतर अलग-अलग तारीखों में उनसे 2 करोड़ 52 लाख 16 हजार रुपए विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। आरोपियों ने कहा था कि यह रकम जांच के लिए RBI के पास भेजी जा रही है और निर्दोष साबित होने पर वापस कर दी जाएगी। क्राइम ब्रांच टीम आरोपियों से कर रही पूछताछ क्राइम ब्रांच ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट के मामले में चार आरोपियों को पकड़ा गया है। इनमें से दो म्यूल अकाउंट बनाने वाले एजेंट हैं, जबकि दो एक फर्जी फर्म के मालिक हैं। चारों से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Tagged Air Force Radiologist Fraud, CBI Scam, Crime Branch Delhi, Current Account Fraud, delhi news, digital arrest, Fake Firm, Financial Fraud

Post navigation

⟵ हरदा में महिलाओं ने रचा इतिहास, ऐसा काम करके बना डाला विश्व रिकॉर्ड
सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी टीम पर एक और आफत, जय शाह करेंगे मदद! ⟶

Related Posts

जबलपुर में आज खुलेंगे बरगी बांध के 2 गेट:  लोगों को नर्मदा नदी और घाटों से दूर रहने की सलाह; 68% भरा डैम – Jabalpur News
जबलपुर में आज खुलेंगे बरगी बांध के 2 गेट: लोगों को नर्मदा नदी और घाटों से दूर रहने की सलाह; 68% भरा डैम – Jabalpur News

बरगी बांध (रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना) के आसपास लगातार बारिश हो रही है। इसी वजह से आज फिर…

किसान की किस्मत स्वाहा: फसल काटते समय हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 50 बीघा की फसल राख
किसान की किस्मत स्वाहा: फसल काटते समय हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 50 बीघा की फसल राख

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप विदिशा8 मिनट पहले कॉपी लिंक खेत…

पुलिसकर्मी बोले-अफसरों का नखरों का खर्चा पुलिसलाइन ही उठाती है:  उगाही के लिए प्रताड़ित करते हैं; नीमच के हेड कॉन्स्टेबल ने सुसाइड नोट में किया था जिक्र – Madhya Pradesh News
पुलिसकर्मी बोले-अफसरों का नखरों का खर्चा पुलिसलाइन ही उठाती है: उगाही के लिए प्रताड़ित करते हैं; नीमच के हेड कॉन्स्टेबल ने सुसाइड नोट में किया था जिक्र – Madhya Pradesh News

. ये कहना है नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ एक पुलिस जवान का। वो नाम नहीं बताना चाहता, मगर उसने…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories