भास्कर संवाददाता | राजगढ़ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम 27 और 28 फरवरी को आयोजित किया गया। कार्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा त्रैमासिक कैलेंडर के अंतर्गत तथा मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रयोजन से संपन्न हुआ। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दूसरे दिन सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रदर्शनी में चलित और अचलित मॉडलों की वैज्ञानिक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र कुमार कौशिक और विशेष वक्ता डॉ. लाल सिंह ने नवाचार और अनुसंधान की आवश्यकता पर बल दिया। समन्वयक प्रो जया मोदी ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया। अक्षय ऊर्जा के मॉडल को मिला द्वितीय स्थान मॉडल प्रदर्शनी में दिशा शर्मा की टीम का चंद्रयान मॉडल प्रथम, अनम खान की टीम का अक्षय ऊर्जा मॉडल द्वितीय और बंटी की टीम का अम्ल वर्षा मॉडल तृतीय रहा। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम संचालन आराधना यादव ने किया, आभार व्यक्त किया गया।
Source link