Last Updated:
these 3 big reasons Pakistan out of t20 world cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टीम की हार के लिए ‘ओस’ और खराब ‘मिडिल ऑर्डर’ को जिम्मेदार ठहराया है. आगा ने कहा कि टॉस हारना उनके लिए भारी पड़ा, क्योंकि गीली गेंद के साथ श्रीलंका को 148 रनों के भीतर रोकना लगभग नामुमकिन था. साहिबजादा फरहान के ऐतिहासिक शतक की सराहना करते हुए उन्होंने माना कि पिछले कई वर्षों से टीम का मिडिल ऑर्डर कमजोर कड़ी बना हुआ है.
सलमान आगा ने बताया कहां हो गई चूक.
नई दिल्ली. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद टीम के प्रदर्शन, खामियों और भविष्य की चुनौतियों पर खुलकर बात की. श्रीलंका के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बावजूद सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने का दर्द आगा के बयानों में साफ झलका. उन्होंने हार के लिए टॉस, ओस और मिडिल ऑर्डर की विफलता को मुख्य कारण बताया. कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 76) की शानदार पारी श्रीलंका को पांच रन की करीबी हार से नहीं बचा सकी लेकिन पाकिस्तान को शनिवार को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया जिससे न्यूजीलैंड ग्रुप दो से शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया.
श्रीलंका से हार के बाद कप्तान सलमान आगा (Salman Agha) ने स्वीकार किया कि पल्लेकल की परिस्थितियों में टॉस हारना उनके लिए भारी पड़ा. उन्होंने कहा, ‘जब मैं टॉस हारा, तभी से चीजें चुनौतीपूर्ण हो गई थीं क्योंकि ओस एक बड़ा फैक्टर थी. पिच बहुत अच्छी थी और विपक्षी टीम को 148 रनों (सेमीफाइनल पात्रता के लिए) के भीतर रोकना हमेशा से एक कठिन चुनौती होने वाला थाण.’ सलमान ने माना कि अगर टॉस उनके पक्ष में होता, तो कहानी कुछ और हो सकती थी.
सलमान आगा ने बताया कहां हो गई चूक.
स्पिनर्स और गेंदबाजी की विफलता
पाकिस्तान के स्पिनर्स ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ अहम मैच में वे नाकाम रहे. आगा ने कहा, ‘ओस ने निश्चित रूप से योजनाओं पर पानी फेरा. हम अपनी रणनीतियों को उस तरह लागू नहीं कर पाए जैसा चाहते थे. उस्मान खान का दिन आज खराब रहा, लेकिन टी20 में ऐसा होता है. वे अब तक असाधारण रहे हैं.’
मिडिल ऑर्डर पाकिस्तान की पुरानी बीमारी
बल्लेबाजी पर बात करते हुए सलमान आगा ने साहिबजादा फरहान की जमकर तारीफ की, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में दो शतक जड़े. हालांकि, उन्होंने बाकी बल्लेबाजों की क्लास भी लगाई. आगा के अनुसार,’बल्लेबाजी पूरे टूर्नामेंट में चिंता का विषय रही. साहिबजादा फरहान ने असाधारण बल्लेबाजी की, लेकिन अगर उन्हें मिडिल ऑर्डर से थोड़ा और साथ मिलता, तो नतीजा अलग होता. हमारा मिडिल ऑर्डर पिछले कुछ वर्षों से समस्या बना हुआ है, हमें बैठकर इस पर गंभीरता से काम करना होगा.’
फिनिशिंग और भविष्य की योजना
पारी के अंतिम ओवरों में विकेट गंवाने पर सलमा आगा ने निराशा जताई. पाकिस्तान ने आखिरी दो ओवरों में 5 विकेट खोकर मात्र 14 रन बनाए. कप्तान ने कहा, ‘अगर हम आखिरी दो ओवरों में 10-15 रन और जोड़ लेते, तो खेल बदल सकता था.’ अंत में उन्होंने जोर दिया कि अब पाकिस्तान क्रिकेट को अपने मिडिल ऑर्डर डिपार्टमेंट में आमूल-चूल बदलाव और गहराई से विचार करने की जरूरत है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें