Last Updated:
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे से मौसम सामान्य हैं. पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के कुछ संभागों में बारिश और आंधी देखी जा रही थी, लेकिन अब यह आंधी और बारिश का सिलसिला थम सा गया है. बीते 24 घंटे में प्रदेश के किसी भी इलाकों में बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई. बहरहाल मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी तीन से चार दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है.
भोपाल का वेदर: मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे से मौसम सामान्य हैं. पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के कुछ संभागों में बारिश और आंधी देखी जा रही थी, लेकिन अब यह आंधी और बारिश का सिलसिला थम सा गया है. बीते 24 घंटे में प्रदेश के किसी भी इलाकों में बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई. खरगौन में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
सबसे न्यूनतम तापमान की बात करें, तब नर्मदापुरम के पचमढ़ी और मंदसौर में 11.8 डिग्री सेल्सियस, इन्दौर में 12.5 डिग्री सेल्सियस, कटनी के करौंदी में 12.7, शहडोल के कल्याणपुर में 13.2, शाजापुर में 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अभी मौसम स्थिर बना हुआ है और अधिकतम तापमान के बढ़ने की संभावना है. दूसरी तरफ प्रदेश में दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड का असर देखा जा रहा है. जिसके चलते अधिकांश लोगों ने स्वेटर को भी अलविदा तक कह दिया है. लिहाजा प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की भी संभावना है.
इस तरह रहा बड़े शहरों न्यूनतम तापमान
भोपाल में 15.6°C
इंदौर में 12.5°C
जबलपुर में 18.4°C
ग्वालियर में 17.7°C
उज्जैन में 14.5°C
इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान
भोपाल में 32.4°C
इंदौर में 31.1°C
जबलपुर में 33.4°C
ग्वालियर में 32.5°C
उज्जैन में 30.5°C
आगे कैसा रहेगा मौसम
एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 222 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम में हवाएं बह रही हैं. बहरहाल प्रदेश के जिलों में मौसम सामान्य होने के साथ ही दिन में धूप और और शुष्क रहने वाला है. लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रह सकता है. बहरहाल मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी तीन से चार दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है. हालांकि किसी भी प्रकार की चेतावनी नहीं दी हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें