रंग बरसे, बीट्स गरजे! जबलपुर में इन 5 जगहों पर होगा सबसे धमाकेदार होली बैश

रंग बरसे, बीट्स गरजे! जबलपुर में इन 5 जगहों पर होगा सबसे धमाकेदार होली बैश


जबलपुर : मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में इस साल होली का जश्न दोगुना होने वाला है. शहर के बड़े होटल्स, रिसॉर्ट्स और फार्म हाउसेस ने युवाओं को थिरकाने के लिए कमर कस ली है. डीजे की धुनों पर रेन डांस, हर्बल गुलाल और लाइव म्यूजिक के साथ इस बार होली के बड़े इवेंट्स होने जा रहे हैं.

जहां तिलहरी और ग्वारीघाट रोड के फार्म हाउसेस मुख्य केंद्र हैं. सबसे बड़ा धमाका पासीचा बैंक्वेट (तिलहरी) में ‘Loud & Luxury’ इवेंट के रूप में हो रहा है, जहां एंट्री फीस सिंगल के लिए ₹800 से ₹1,000 और कपल के लिए लगभग ₹1,500 से ₹1,800 के बीच रखी गई है. यहाँ आपको डीजे म्यूजिक के साथ प्रीमियम अनुभव मिलेगा.

पास से सिंगल, कपल से लेकर ग्रुप की एंट्री 
इसके अलावा नैन छाया फार्म्स (ग्वारीघाट) में ‘Holifyd’ का आयोजन है, जो अपने रेन डांस और बड़े आर्टिस्ट्स के लिए मशहूर है. यहां सिंगल टिकट ₹600 से ₹800 और कपल एंट्री ₹1,200 से ₹1,500 के आसपास मिल रही है. अगर आप शहर के बीचों-बीच पार्टी करना चाहते हैं, तो होटल दत्त रेजीडेंसी का ‘रंगोत्सव’ एक अच्छा विकल्प है, जहां ₹500 से ₹700 में सिंगल और ₹1,100 से ₹1,300 में कपल पास उपलब्ध हैं. Atrangi Holi 3.0 जैसे इवेंट्स में ग्रुप के लिए खास ऑफर हैं, जहां 5 लोगों का ग्रुप ₹3,000 से ₹3,500 में मस्ती कर सकता है.

तिलवारा रोड स्थित कोकिला रिसॉर्ट में ‘रंग दे जबलपुर’ इवेंट का आयोजन 4 और 5 मार्च को किया गया है. दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बॉलीवुड गानों के साथ-साथ एफ़्रो हाउस और जंगल बीट्स का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. खास बात यह है कि इस हाई-वोल्टेज पार्टी की टिकटें मात्र ₹400 से शुरू हो रही हैं.

बाउंसर और सीसीटीवी से लैस होंगे कैंपस
जानकारों की मानें तो सिंगल लड़कों के लिए एंट्री थोड़ी महंगी या केवल ग्रुप के साथ ही उपलब्ध होती है, और ऐन वक्त पर काउंटर से टिकट लेने पर ये रेट्स 200-500 रुपये तक बढ़ सकते हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजकों ने बाउंसर और सीसीटीवी की भी व्यवस्था की है. पार्किंग, अलग चेंजिंग एरिया और फैमिली जोन जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में रंगों का त्योहार खुलकर मना सकें.

नोट: इन आयोजन के वेन्यू और समय में फेरबदल किया जा सकता हैं.



Source link