Hero Splendor देश की सबसे पॉपुलर और विश्वसनीय कम्यूटर मोटरसाइकिल है. इसकी शुरुआत 1990 के दशक में हुई थी और आज भी ये देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है. इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹74,764 से शुरू होती है, जो इसके Xtec वेरिएंट के लिए ₹77,382 तक जाती है. इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन है जो 7.91 bhp पावर और 8.05 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसका यूजर रिपोर्टेड माइलेज लगभग 62 kmpl है, जो इसे फ्यूल एफिशियंट बनाता है.
फीचर्स में एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, i3S टेक्नोलॉजी (आइडल स्टार्ट-स्टॉप), ट्यूबलेस टायर और IBS ब्रेकिंग सिस्टम शामिल हैं. इसका वजन 112 kg है, ग्राउंड क्लियरेंस 165 mm और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 9.8 लीटर है. स्प्लेंडर की मजबूती, कम मेंटेनेंस और अच्छी रीसेल वैल्यू इसे परफेक्ट चॉइस बनाती है. हालांकि, कई लोगों के लिए काफी महंगी है. ऐसे में हम आपके लिए देश की ऐसी सस्ती मोटरसाइकिलों की लिस्ट लेकर आए हैं, तो सीधे तौर पर स्प्लेंडर को टक्कर देती हैं. इनकी कीमत भी बेहद कम है.
1. टीवीएस रेडियॉन (TVS Radeon)
टीवीएस रेडियॉन मौजूदा समय में स्प्लेंडर की सबसे बड़ी कंपटीटर है. ये स्टाइल, कम्फर्ट और फीचर्स में थोड़ा आगे है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹55,400 से शुरू होती है. इसमें लगा 109.7cc इंजन 8.08 bhp पावर और 8.7 Nm टॉर्क देता है. माइलेज भी 63 kmpl है, जो स्प्लेंडर से थोड़ा बेहतर है.फीचर्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एवरेज फ्यूल कंजंप्शन इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एम्प्टी, रीयल-टाइम माइलेज, सर्विस रिमाइंडर और SBT ब्रेकिंग सिस्टम शामिल हैं.
फ्यूल टैंक 10 लीटर का है और वजन 113 kg है. स्प्लेंडर की तुलना में रेडियॉन में ज्यादा कलर्स (8) और वेरिएंट्स हैं. साथ ही लेडी पिलियन हैंडल और हुक जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स दिए गए गैं. अगर आप ज्यादा टॉर्क और मॉडर्न लुक चाहते हैं, तो रेडियॉन अच्छा विकल्प है. हालांकि, स्प्लेंडर की तरह ही मेंटेनेंस आसान है, लेकिन टीवीएस का सर्विस नेटवर्क हीरो जितना व्यापक नहीं है.
2. होंडा शाइन 100 (Honda Shine 100)
होंडा शाइन 100 स्प्लेंडर का नियरेस्ट कंपटीटर है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹63,405 रुपये से शुरू होती है. ये स्प्लेंडर से लगभग 10,000 रुपये सस्ती है. इंजन 98.98cc क्षमत वाला है, जो 7.28 bhp पावर और 8.05 Nm टॉर्क देता है. माइलेज 65 kmpl है, जो स्प्लेंडर से बेहतर है. फीचर्स में डिजिटल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, फ्यूल गेज, लो बैटरी और सर्विस रिमाइंडर इंडिकेटर शामिल हैं. CBS ब्रेकिंग सिस्टम है और eSP टेक्नोलॉजी माइलेज बढ़ाती है.
वजन सिर्फ 99 kg है (स्प्लेंडर से हल्की), ग्राउंड क्लियरेंस 168 mm और फ्यूल टैंक 9 लीटर का है. लोग इसकी हाई माइलेज और होंडा की विश्वसनीयता की सराहना करते हैं. स्प्लेंडर की तुलना में शाइन 100 ज्यादा किफायती है, खासकर बजट-कॉन्शस खरीदारों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है. इसका लुक सिंपल है, लेकिन राइडिंग कम्फर्ट अच्छा है. इसके अलावा, होंडा का सर्विस नेटवर्क मजबूत है जो मेंटेनेंस को आसान बनाता है.
3. बजाज प्लेटिना 100 (Bajaj Platina 100)
बजाज प्लेटिना 100 स्प्लेंडर का एक और सस्ता विकल्प है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹65,620 रुपये है. ये स्प्लेंडर से करीब 9,000 रुपये सस्ती है. इंजन 102cc का है, जो 7.79 bhp पावर और 8.34 Nm टॉर्क देता है. माइलेज 75 kmpl है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है और स्प्लेंडर से काफी बेहतर है.
फीचर्स में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, CBS ब्रेकिंग, फ्रंट USB चार्जिंग और स्प्रिंग-इन-स्प्रिंग रियर सस्पेंशन शामिल हैं. ग्राउंड क्लियरेंस 200 mm है, फ्यूल टैंक 11 लीटर और वजन 117 kg है. माइलेज किंग के रूप में इसकी तारीफ होती है.इसके अलावा, बजाज का सर्विस नेटवर्क अच्छा है और वारंटी 75,000 km या 5 साल की है.
ये तीन बाइक्स स्प्लेंडर के नियरेस्ट कम्पटीटर्स हैं और इनकी कीमत भी स्प्लेंडर के मुकाबले 10 हजार रुपये तक कम है. अगर आप एकदम स्प्लेंडर जैसे लुक वाली बाइक खरीदना चाहते हैं और बजट कम है, तो TVS Radeon खरीदें. वहीं, हल्के वजन वाली बाइक की तलाश कर रहे लोगों के लिए Honda Shine 100 और Platina 100 बेहतर ऑप्शन हैं. अपने बजट और जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी एक बाइक को चुनें.