सागर में खाद्य विभाग की कार्रवाई शुरू: नमकीन फैक्ट्री की जांच कर सैंपल लिए, मिठाई दुकानों पर जांची क्वालिटी – Sagar News

सागर में खाद्य विभाग की कार्रवाई शुरू:  नमकीन फैक्ट्री की जांच कर सैंपल लिए, मिठाई दुकानों पर जांची क्वालिटी – Sagar News




होली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य विभाग ने बाजार में जांच अभियान शुरू कर दिया है। उद्देश्य है कि त्योहार के दौरान लोगों को मिलावटी या खराब खाद्य सामग्री न मिले। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय ने टीम के साथ शहर की मिठाई और नमकीन दुकानों का निरीक्षण किया। मिठाई और नमकीन दुकानों से लिए गए सैंपल जांच के दौरान मावा, मिठाइयां, नमकीन, गुजिया और चकली के नमूने लिए गए। परकोटा स्थित चौरसिया नमकीन भंडार, गुजराती नमकीन हाउस और सुभाष नगर की जेके नमकीन फैक्ट्री से नमकीन के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। इसके अलावा पटेरिया स्वीट्स और कटरा बाजार के महेश नमकीन भंडार का निरीक्षण कर मिठाइयों की गुणवत्ता जांची गई। शिकायत पर टी स्टाल की जांच विभाग को मिली शिकायत के आधार पर नई गल्ला मंडी स्थित भरत टी स्टाल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान दुकान पर गंदगी पाई गई। इस पर संचालक को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। दुकान से बनी हुई चाय का नमूना भी जांच के लिए लिया गया। सैंपल भोपाल लैब भेजे गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए भोपाल की लैब में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि त्योहार के दौरान यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link