कोच जिम्मेदारी लेंगे, पाक कप्तान सलमान ने किसके सिर फोड़ा बाहर होने का ठीकरा

कोच जिम्मेदारी लेंगे, पाक कप्तान सलमान ने किसके सिर फोड़ा बाहर होने का ठीकरा


होमक्रिकेट

कोच जिम्मेदारी लेंगे, पाक कप्तान सलमान ने किसके सिर फोड़ा बाहर होने का ठीकरा

Last Updated:

Pakistan captain stated with coach take full responsibility: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी कप्तान सलमान अली आगा ने कोच माइक हेसन के साथ मिलकर दी. उन्होंने मैच के बाद कहा प्लेइंग इलेवन और टीम चुनने में दोनों की भूमिका थी.

Zoom

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कोच माइक हेसन के साथ मिलकर टीम के प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी सुपर 8 मैच में सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद लेकर उतरी थी. नेट रन रेट को बेहतर करके अंतिम चार में जाने का मौका बना था लेकिन गेंदबाजों के प्रदर्शन ने सब बर्बाद कर दिया. टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने अपनी कप्तानी के भविष्य को लेकर बयान दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी वो अपने कोच माइक हेसन के साथ मिलकर उठाते हैं. शनिवार के खिलाफ श्रीलंका पर मिली करीबी जीत के बाद भी पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया.

2009 के चैंपियन को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी सुपर 8 मैच में न्यूजीलैंड से अपने नेट रन रेट को बेहतर करना था. जिससे वो इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकें. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 212-8 का मजबूत स्कोर बनाया और पांच रन से जीत हासिल की. हालांकि, उन्हें श्रीलंका को 147 या उससे कम रन पर रोकना जरूरी था, तभी वे क्वालीफाई कर सकते थे. इस लक्ष्य से चूकने के कारण उनका अभियान सुपर आठ में ही खत्म हो गया.

टूर्नामेंट पर बात करते हुए सलमान अली आगा ने आलोचना से बचने की कोशिश नहीं की और माना कि पाकिस्तान ने सभी विभागों में खराब प्रदर्शन किया. उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,”अगर मैं पूरे टूर्नामेंट को समेटूं, तो मुझे लगता है कि हमने औसत से नीचे क्रिकेट खेली. हम पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके. अगर साहिबजादा फरहान को ज्यादा समर्थन मिलता, तो बेहतर होता. मिडिल ऑर्डर पिछले कुछ सालों से समस्या बना हुआ है, और हमें इस पर ध्यान देना होगा.”

हेड कोच माइक के साथ लेंगे पूरी जिम्मेदारी

उन्होंने कहा, “हम पिछले चार आईसीसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके क्योंकि हमने अहम मौकों पर सही फैसले नहीं लिए. कोच और मैं इस प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी लेंगे,”

सलमान अली आगा ने यह भी साफ किया कि वे अपनी कप्तानी को लेकर तुरंत कोई फैसला नहीं करेंगे “अगर मैं अभी अपनी कप्तानी के बारे में फैसला करता हूं, तो वह भावनात्मक फैसला होगा. मैं वापस जाऊंगा, कुछ दिन लूंगा, फिर देखूंगा कि क्या फैसला करता हूं,” उन्होंने कहा.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link