महिला को बाइक की टंकी पर बैठाकर बाजार में घुमाया: छतरपुर में वाहन लहराकर चलाने से लोग परेशान; वीडियो सामने आया – Chhatarpur (MP) News

महिला को बाइक की टंकी पर बैठाकर बाजार में घुमाया:  छतरपुर में वाहन लहराकर चलाने से लोग परेशान; वीडियो सामने आया – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले के घुवारा नगर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए एक युवक का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युवक मुख्य मार्ग पर बाइक की टंकी पर एक महिला को बैठाकर स्टंट करता दिख रहा है। यह वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि महिला को बाइक की आगे की टंकी पर, हैंडल की तरफ चेहरा करके बैठाया गया है। युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है, जिसमें वह लहराता हुआ भी दिख रहा है। इस दौरान न तो युवक और न ही महिला ने हेलमेट पहना था, और न ही किसी अन्य सुरक्षा उपाय का उपयोग किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी देर तक सड़कों पर इसी तरह बाइक चलाता रहा। हालांकि, किसी ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया। वायरल वीडियो में दिख रही बाइक का नंबर MP 16 MM 3876 है, जो छतरपुर आरटीओ में पंजीकृत है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यह न केवल स्टंट करने वालों की जान को जोखिम में डालता है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है। लोगों ने पुलिस और यातायात विभाग से ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। लोगों का आरोप है कि छतरपुर ट्रैफिक अधिकारी और पुलिस महज़ ट्रैफिक पार्क बनाकर इतिश्री कर उसमें स्कूली बच्चों को बुलाकर घुमाने में तो जुटी है लेकिन ट्रैफिक और नियम सुधारने में नहीं। इधर, यातायात थाने के सामने लाखों की लागत से ट्रैफिक पार्क बनाया गया है। जहां इस पार्क में छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को बुलाकर भ्रमण कराया और ट्रैफिक नियमों को बताया जाता है। जिससे अब लोगों का कहना है कि छतरपुर जिले का ट्रैफिक सिर्फ ट्रैफिक पार्क की पब्लिकसीटी और उसी तक सिमट कर रह गया है सड़कों पर नहीं, सड़कें तो और जानलेवा बन गईं हैं।



Source link