बम बारूद का असर बैट बॉल पर, IPL 2026 में विदेशी खिलाड़ियों के आने पर ससपेंस

बम बारूद का असर बैट बॉल पर, IPL 2026 में विदेशी खिलाड़ियों के आने पर ससपेंस


होमखेलक्रिकेट

बम बारूद का असर बैट बॉल पर, IPL 2026 में विदेशी खिलाड़ियों के आने पर ससपेंस

Last Updated:

आईपीएल 2026 शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है टीमें अपने-अपने प्री-सीजन कैंप आयोजित कर रही हैं लेकिन विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने तैयारियों की रफ्तार को प्रभावित किया है इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों से आने वाले अधिकतर खिलाड़ी आमतौर पर यूएई के जरिए भारत पहुंचते हैं

Zoom

इंडियन प्रीमियर लीग में विदेशी खिलाड़ियों के भाग लेने पर बढ़ा ससपेंस

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच एक बार फिर क्रिकेट पर भू-राजनीति की छाया पड़ गई है. टी20 वर्ल्ड कप के समापन की ओर बढ़ते ही फ्रेंचाइज़ियां प्री-सीजन कैंप और रणनीतियों में जुटने लगी थीं कि तभी मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और कई देशों के एयरस्पेस बंद होने से विदेशी खिलाड़ियों की भारत पहुंच अनिश्चित हो गई है. यह चुनौती न तो चोट से जुड़ी है और न ही टीम संयोजन से जुड़ी है बल्कि यह पूरी तरह वैश्विक हालात से पैदा हुई समस्या है जिस पर बीसीसीआई या फ्रेंचाइज़ियों का कोई नियंत्रण नहीं है.

आईपीएल 2026 शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है टीमें अपने-अपने प्री-सीजन कैंप आयोजित कर रही हैं लेकिन विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने तैयारियों की रफ्तार को प्रभावित किया है इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों से आने वाले अधिकतर खिलाड़ी आमतौर पर यूएई के जरिए भारत पहुंचते हैं. खाड़ी क्षेत्र के एयरस्पेस में व्यवधान के कारण उड़ानों पर असर पड़ा है. इसी वजह से कई अंतरराष्ट्रीय यात्राएं प्रभावित हुई हैं.

मध्य-पूर्व में हालात 28 फरवरी 2026 को और बिगड़ गए अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के सैन्य, परमाणु और सरकारी ठिकानों पर हवाई हमले किए इसके जवाब में ईरान ने भी प्रतिक्रिया दी. इससे कतर, यूएई, बहरीन, जॉर्डन और कुवैत जैसे देशों के एयरस्पेस प्रभावित हुए इन देशों के फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन में बाधा आने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है. हालांकि अभी तक विदेशी खिलाड़ियों की देरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन फ्रेंचाइज़ियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. कई विदेशी खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ खाड़ी देशों के ट्रांजिट एयरपोर्ट पर निर्भर रहते हैं विशेषकर दुबई जैसे हब के जरिए वे भारत और अपने-अपने देशों की यात्रा करते हैं.

इस मुद्दे पर आईसीसी ने भी बयान जारी किया है आईसीसी ने स्पष्ट किया कि मध्य-पूर्व संकट का मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर सीधा असर नहीं है लेकिन बड़ी संख्या में खिलाड़ी, टीम मैनेजमेंट, मैच अधिकारी, ब्रॉडकास्ट टीम और इवेंट स्टाफ खाड़ी हब एयरपोर्ट के जरिए यात्रा करते हैं. आईसीसी की ट्रैवल और लॉजिस्टिक्स टीम वैकल्पिक मार्गों की तलाश में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के साथ काम कर रही है. यूरोप, दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के हब पर भी विचार किया जा रहा है सुरक्षा सलाहकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं स्थिति के अनुसार रियल-टाइम एडवाइजरी जारी की जा रही है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने  हालांकि अपनी तैयारियां तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रखने का फैसला किया है. फ्रेंचाइज़ी का प्री-सीजन कैंप 1 मार्च से चेन्नई स्थित हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में शुरू हो रहा है सीईओ कासी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि MS Dhoni कैंप का हिस्सा होंगे उपलब्ध सभी भारतीय खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे. शुरुआती चरण में लगभग 15 घरेलू खिलाड़ी रिपोर्ट करेंगे वहीं Sanju Samson और Shivam Dube जैसे भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस समय टी20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं वे 8 मार्च को टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद टीम से जुड़ेंगे.

आईपीएल का आधिकारिक शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है जिससे बीसीसीआई सवालों के घेरे में है बोर्ड इस बार कई राज्यों में होने वाले आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम तय कर रहा है हालांकि एयरस्पेस से जुड़ी यह समस्या पूरी तरह वैश्विक हालात पर निर्भर है. संभावना है कि आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च के आसपास हो सकता है आधिकारिक कार्यक्रम अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है तब तक फ्रेंचाइज़ियां उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ तैयारी जारी रखेंगी वे उम्मीद करेंगी कि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य हों ताकि दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग बिना किसी बड़े व्यवधान के शुरू हो सके.



Source link