Ind vs WI Live score: भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप ‘क्वार्टर फाइनल’

Ind vs WI Live score: भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप ‘क्वार्टर फाइनल’


होमक्रिकेट

Ind vs WI Live score: भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप ‘क्वार्टर फाइनल’

Last Updated:

India vs West Indies Live score ; भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच आज शाम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सबसे धमाकेदार मुकाबले में टक्कर होगी. जो भी इस मैच को जीतेगा उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा. दोनों टीमों ने अब …और पढ़ें

Zoom

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 मुकाबला

India vs West Indies Live score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज शाम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में खेलने वाली आखिरी टीम के नाम का फैसला हो जाएगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मैच को क्वार्टर फाइलन माना जा रहा है. कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डन्स मैदान पर दोनों टीमें शाम 7 बजे से आमने सामने होंगी. दोनों टीम के पास 2-2 अंक हैं और आज का मैच जीतने वाली टीम 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में कदम रखेगी. भारत और वेस्टइंडीज की टीम को साउथ अफ्रीका से हार मिली थी जबकि जिम्बाब्वे को हराया था. आज का मैच निर्णायक साबित होने वाला है.

आखिरी बार भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला खेला गया था. इसमें वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में भारत को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन/रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन: ब्रेंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पोवैल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारिया शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

Ind vs WI Live score: भारत-वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो का मुकाबला

नमस्कार, भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में होने वाले मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी स्वागत है. शाम 7 बजे से कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में करो या मरो के मुकाबले में दोनों टीमें टकराएंगी. जो भी जीतेगा उसको सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा. इस वक्त दोनों टीमें सुपर 8 में 1 जीत और 1 हार के बाद 2 अंकों पर है.



Source link