कोटा-जबलपुर होली स्पेशल में 5 अतिरिक्त कोच जुड़े: अब 17 डिब्बों के साथ चलेगी ट्रेन; होली पर यात्रियों को राहत – Jabalpur News

कोटा-जबलपुर होली स्पेशल में 5 अतिरिक्त कोच जुड़े:  अब 17 डिब्बों के साथ चलेगी ट्रेन; होली पर यात्रियों को राहत – Jabalpur News




पश्चिम मध्य रेल ने होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कोटा-जबलपुर-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में 5 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। इन अतिरिक्त कोचों में 3 शयनयान (स्लीपर), 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी-3 टियर) और 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी (एसी-3 टियर कम एसी-2 टियर) कोच शामिल हैं। इस वृद्धि के बाद, अब ट्रेन में कुल 17 कोच उपलब्ध होंगे। इन 17 कोचों में 6 सामान्य श्रेणी, 5 स्लीपर, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी और 2 बैठक श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। गाड़ी संख्या 09806 कोटा से जबलपुर के लिए 01 और 03 मार्च को शाम 18:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 06:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर से कोटा के लिए 02 और 04 मार्च को सुबह 09:10 बजे प्रस्थान कर रात 22:15 बजे कोटा पहुंचेगी।



Source link