Last Updated:
Saqlain Mushtaq defends Shadab khan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के बाहर होने के बाद देश में बवाल शुरू हो चुका है. कप्तान समेत टीम के सभी खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है. इसी बीच पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने अपने दामाद और ऑलराउंडर शादाब खान का बचाव किया है.
शादाब खान के बचाव में उतरे सकलैन मुश्ताक
नई दिल्ली: पूर्व पाकिस्तान स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज के खराब प्रदर्शन का बचाव किया है. शादाब खान सकलैन मुश्ताक के दामाद भी हैं. शादाब का बचाव करते हुए सकलैन ने कहा कि हेड कोच माइक हेसेन की गलत मैनेजमेंट की वजह शादाब और नवाज अपना बेस्ट नहीं दे पाए.यह आलोचना तब आई है जब पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई और श्रीलंका के खिलाफ आखिरी सुपर आठ मैच में जीत हासिल करने में नाकाम रही. जल्दी बाहर होने के बाद हेसेन और कप्तान सलमान अली आगा पर टीम बैलेंस और खिलाड़ियों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
मुश्ताक ने शादाब और नवाज को दिए गए रोल की स्पष्टता पर भी सवाल उठाया और कहा कि टीम मैनेजमेंट ने उनकी जिम्मेदारी ठीक से नहीं बताई. उन्होंने कहा, “दुनिया में अलग-अलग तरह के ऑलराउंडर होते हैं. कोई बॉलिंग ऑलराउंडर होता है, कोई बैटिंग ऑलराउंडर और कोई पूरी तरह ऑलराउंडर होता है. मैंने पहले भी यह बात कही है.” उन्होंने टीम की चयन और रणनीति को टीम की स्ट्रक्चर और बॉलिंग की कमजोरी का कारण बताया.
शादाब की भूमिका टीम में नहीं थी तय-सकलैन मुश्ताक
उन्होंने कहा, “पाकिस्तान टीम में जो भी ऑलराउंडर चुने गए, शादाब और नवाज के मामले में उनका रोल क्या था? अगर आप आंकड़े देखें तो उनके विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन थे? पहले उस्मान तारिक को शुरू में नहीं खिलाया गया, फिर उन्हें टीम में लाया गया. फिर अबरार अहमद को लाया गया जो एक पक्के गेंदबाज हैं.आपकी बैटिंग बैलेंस बिगड़ रही थी क्योंकि शादाब और नवाज दोनों ऑलराउंडर थे, जिनकी बैटिंग और बॉलिंग पर भरोसा था. दोनों ने बैटिंग और बॉलिंग में प्रदर्शन भी किया है.”
आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. शादाब का सबसे अच्छा योगदान नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज जीत में था, जहां उन्होंने नाबाद 36 रन बनाए और तीन विकेट लिए. नवाज ने बैटिंग में संघर्ष किया, पांच पारियों में सिर्फ 20 रन बनाए, लेकिन कुल सात विकेट लिए. जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ सुपर आठ में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन था. साकलैन ने दोनों की तुलना अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर से करते हुए कहा कि प्रदर्शन की उम्मीदें भी संदर्भ में देखनी चाहिए.
दूसरी टीम के स्पिनर का दिया उदाहरण
उन्होंने कहा, “मिचेल सैंटनर का टूर्नामेंट में क्या प्रदर्शन रहा? अक्षर पटेल का क्या प्रदर्शन रहा? डुनिथ वेलालगे का क्या प्रदर्शन रहा? उन्होंने कितने विकेट लिए? मैं कहना चाहता हूं कि माइक हेसेन की मांग थी कि ये दोनों बैटिंग भी करेंगे और बॉलिंग भी. उन्हें इन दोनों पर भरोसा था. जब मैं हेड कोच था, चयन समिति ने मुझे बताया था कि ये दोनों बराबर अच्छे हैं. लेकिन उनका सही इस्तेमाल होना चाहिए था, तो चीजें बेहतर हो सकती थीं. जैसे उन्हें दूसरे ओवर के बाद तीसरा ओवर दिया गया. आज तीसरा ओवर नसीम को दिया गया और दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा ओवर शादाब को दिया गया.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें