विदिशा| आरएमपी नगर फेस-2 की आखिरी लाइन में स्थित एक खाली प्लॉट में आसपास के 6-7 घरों का गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे क्षेत्र में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। लंबे समय से जलभराव के कारण वहां बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोग बीमार पड़ने लगे हैं। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष खतरा मंडरा रहा है। रहवासियों ने बताया कि नाली की उचित निकासी नहीं होने के कारण घरों का पानी इसी खाली प्लॉट में भर रहा है। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने नगर पालिका से तत्काल सफाई, दवा छिड़काव और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि संभावित बीमारियों और किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके। -प्रेम कुमार श्रीवास्तव
Source link