सागर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर वाहन रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम को लेकर रविवार को पहलवान बब्बा मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 मार्च को रैली खेल परिसर के बाजू वाले मैदान से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सदर क्षेत्र कैंट थाना के पीछे स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में सम्पन्न होगी। बैठक में उपस्थित सनातन बंधुओं ने आयोजन को भव्य, अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया। रैली के माध्यम से हिन्दू नववर्ष के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश देने का उद्देश्य रखा गया है। आयोजकों ने नगरवासियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है।
Source link