MHRD minister Ramesh Pokhriyal Nishank releases NIRF list 2020, IIT Madras becomes one in country, IISc, Bangalore ranked second and IIT Delhi got third rank | देश का नंबर 1 एजूकेशनल इंस्टीट्यूट बना IIT मद्रास, IISc बेंगलुरु को दूसरा और IIT दिल्ली को मिला तीसरा स्थान

MHRD minister Ramesh Pokhriyal Nishank releases NIRF list 2020, IIT Madras becomes one in country, IISc, Bangalore ranked second and IIT Delhi got third rank | देश का नंबर 1 एजूकेशनल इंस्टीट्यूट बना IIT मद्रास, IISc बेंगलुरु को दूसरा और IIT दिल्ली को मिला तीसरा स्थान


  • साल 2019 में इस रैंकिंग में टॉप पर रहा था इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन जारी की ओवर ऑल कैटेगरी लिस्ट

दैनिक भास्कर

Jun 11, 2020, 02:27 PM IST

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने गुरुवार को नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) लिस्ट 2020 जारी कर दी है। उच्च शिक्षा संस्थानों की इस रैंकिंग में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने ओवर ऑल कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, IISc बेंगलुरु को सूची में दूसरा स्थान मिला है, जबकि IIT दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर राज्य मंत्री संजय धोत्रे, NCERT के अध्यक्ष अनिल सहस्रबुद्धे और UGC के अध्यक्ष डीपी सिंह भी उपस्थित थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्विटर अकाउंट पर आयोजित वेबकास्ट के जरिए रैंकिंग ऑनलाइन जारी की।

पिछले साल टॉपर रहा था IISc बेंगलुरु

इस रैेकिंग के जरिए हर साल केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा देशभर की यूनिवर्सिटी और इंस्टिट्यूट को रैंक किया जाता है। यह रैंकिंग इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, चिकित्सा, वास्तुकला, लॉ, यूनिवर्सिटी, कॉलेज आदि कैटेगरी में दी जाती है।

साल 2019 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने 8 अप्रैल को इस रैंकिंग की घोषणा की थी। लेकिन इस बार कोरोना के कारण बने हालातों की वजह से दो महीने की देरी के बाद लिस्ट जारी की गई। पिछले साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु टॉप पर रहा था। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी सर्वश्रेष्ठ रहे।  

 

2019 में टॉप दस संस्थान-

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस 

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी 

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी

हैदराबाद यूनिवर्सिटी

कलकत्ता यूनिवर्सिटी

जादवपुर यूनिवर्सिटी

अन्ना यूनिवर्सिटी

अमृता विश्व विद्यापीठम् 

मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन

सावित्रिबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी 



Source link