संस्कार सुधा फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 1 मार्च 2026 को भोपाल के तुलसी मानस भवन, श्यामला हिल्स में “मेरी उड़ान मेरी पहचान” सीजन 9 का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मंच प्रदान करना और रोजगार के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। इसमें करीब 800 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भोपाल की महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति और पूर्व सांसद रघुनाथ शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने महिला प्रतिभाओं के प्रयासों की सराहना की और उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। 200 महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की योजना संस्कार सुधा फाउंडेशन के अध्यक्ष यशस्वी अग्रवाल ने बताया कि आगामी महीनों में करीब 200 महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए एक बिजनेस कम्युनिटी शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है। कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित डिजाइनर राउंड आयोजित किया गया। डिजाइनर सीमा विश्वकर्मा, सेही सिंह और सोनम सिंह के डिजाइन किए परिधानों का प्रदर्शन किया गया। 40 से अधिक मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट ने रैंप वॉक किया। देखिए तस्वीरें… 15 महिलाओं को राज्य अलंकरण सम्मान मध्य प्रदेश से चयनित 15 महिलाओं को “मध्य प्रदेश गौरव राज्य अलंकरण सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया गया। स्व-सहायता समूहों ने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इनमें खाद्य सामग्री, कपड़े, पेंटिंग, शहद, तेल और घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी की गई। महिलाओं ने अपने उत्पादों की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला समूह ने रामायण का संक्षिप्त मंचन किया। इसमें निमृत सैनी ने राम, लक्ष्मी शुक्ला ने लक्ष्मण, दर्शिका वर्मा ने सीता और पूजा आर्य ने रावण की भूमिका निभाई। अन्य महिलाओं ने वानर सेना की भूमिका निभाई। ये खबर भी पढ़ें… रंग, स्वाद और रोजगार का संगम: भोपाल में होली मेले का आयोजन राजधानी भोपाल में होली के अवसर पर आजीविका दीदियों ने रंग और रोजगार का अनोखा संगम रचा है। डीबी मॉल के पास भोपाल हाट में 21 फरवरी से 2 मार्च तक आजीविका मार्ट के रूप में होली मेला लगाया गया है। इस मेले का उद्देश्य आजीविका समूहों की महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराना, उनके उत्पादों को पहचान दिलाना और लोगों को शुद्ध व घरेलू सामान उपलब्ध कराना है। यहां मध्य प्रदेश के कई जिलों से आई जीविका दीदियां अपने हाथों से बने उत्पाद बेच रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Source link