बंजर जमीन से 2 लाख से ज्यादा की कमाई! किसानों ने पकड़ी ‘अरंडी’ की राह

बंजर जमीन से 2 लाख से ज्यादा की कमाई! किसानों ने पकड़ी ‘अरंडी’ की राह


होमताजा खबरकृषि

बंजर जमीन से 2 लाख से ज्यादा की कमाई! किसानों ने पकड़ी ‘अरंडी’ की राह

Last Updated:

Low Investment High Profit Crop: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में किसान अब पारंपरिक खेती छोड़ नकदी फसल अरंडी की ओर रुख कर रहे हैं. कम लागत में तैयार होने वाली यह फसल 2 लाख से अधिक की कमाई का मौका दे रही है. अरंडी के तेल की मांग देश-विदेश में बनी रहती है, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलते हैं. इसका उपयोग औषधीय, कॉस्मेटिक और औद्योगिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर किया जाता है. अगर आप कम खर्च में ज्यादा मुनाफा देने वाली खेती की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है.

Agri Tips: सीधी जिले में खेती की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है. किसान सिर्फ गेहूं-धान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अब नकदी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं. इन्हीं में से एक फसल है अरंडी, जिसे गांवों में ‘रेडी’ भी कहा जाता है. चौड़ी पत्तियों वाला यह पौधा बंजर जमीन में भी आसानी से उग जाता है और कम खर्च में अच्छी पैदावार दे देता है. यही वजह है कि जिले के कई किसान अब इसे कमाई का मजबूत जरिया बना रहे हैं.

कम लागत, आसान खेती
सीधी के वरिष्ठ किसान प्रमोद ठाकुर बताते हैं कि अरंडी की खेती में ज्यादा खर्च नहीं आता. एक हेक्टेयर में करीब 25 से 30 हजार रुपये की लागत से इसकी खेती शुरू की जा सकती है. खेती के लिए ज्यादा उपजाऊ मिट्टी या खास मौसम की जरूरत नहीं होती. किसान चाहें तो नर्सरी में पौधे तैयार कर रोपाई कर सकते हैं या सीधे बीज सीड ड्रिल से बो सकते हैं. एक हेक्टेयर में करीब 21 किलो बीज की जरूरत होती है. रोपाई के करीब 125 से 135 दिन में फसल तैयार हो जाती है. खास बात ये है कि एक बार फसल जम गई तो रखरखाव पर ज्यादा खर्च नहीं आता.

30 क्विंटल पैदावार, लाखों का मुनाफा
बाजार में अरंडी के तेल का भाव 6000 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल तक रहता है. अगर किसान एक हेक्टेयर में 30 क्विंटल उत्पादन ले लेता है, तो 2 लाख 25 हजार रुपये या उससे ज्यादा की कमाई हो सकती है. अरंडी के तेल की मांग देश ही नहीं, विदेशों में भी है. इसका उपयोग दवाइयों, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और औद्योगिक कामों में होता है, इसलिए इसके दाम अच्छे मिलते हैं.

औषधीय गुणों से भरपूर
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. आर.पी. परौहा बताते हैं कि अरंडी का तेल बेहद फायदेमंद होता है. यह कब्ज में प्राकृतिक रेचक की तरह काम करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. बालों की जड़ों को मजबूत करने, डैंड्रफ कम करने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी इसका इस्तेमाल होता है. महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान हल्की मालिश से राहत मिलती है. बवासीर में सूजन और जलन कम करने में भी इसे कारगर माना जाता है.

बदल रही है खेती की सोच
सीधी के किसान अब समझ चुके हैं कि कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसलें ही भविष्य हैं. अरंडी की खेती ने उन्हें नई दिशा दी है. बंजर जमीन भी अब सोना उगलने लगी है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link